लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
शालू कुमारी
किचन और बाथरूम के स्टील के नलों पर अक्सर हार्ड वॉटर के कारण काले और सफेद दाग जम जाते हैं, जिन्हें साफ करना मुश्किल हो जाता है। लेकिन कुछ आसान घरेलू उपायों से इन्हें फिर से नया जैसा चमकाया जा सकता है।
इस घरेलू क्लीनर को बनाने के लिए घर की सिर्फ 3 चीजों का इस्तेमाल किया जा सकता है, जैसे सिरका, बेकिंग सोडा और नींबू। इन तीनों को मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें और इसे दाग वाले हिस्से पर लगाएं।
कुछ मिनट तक इसे ऐसे ही छोड़ दें ताकि जमी हुई गंदगी नरम पड़ जाए। इसके बाद स्क्रबर या पुराने टूथब्रश से हल्के हाथों से रगड़ें। फिर साफ पानी से धो लें और सूखे कपड़े से पोंछ दें।
इस प्रक्रिया के बाद स्टील के नल की पुरानी चमक वापस आ जाती है और जिद्दी दाग धीरे-धीरे गायब हो जाते हैं। नियमित सफाई से भविष्य में दाग जमने की समस्या भी कम हो सकती है।