लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
शालू कुमारी
निसान ने भारतीय बाजार में अपनी नई मिड-साइज SUV Nissan Tekton को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे दमदार डिजाइन, आधुनिक फीचर्स और बेहतर सेफ्टी के साथ पेश किया है। इसकी शुरुआती कीमत 10.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है।
Nissan Tekton को कंपनी ने 'बेबी पेट्रोल' के तौर पर पेश किया है, क्योंकि इसके डिजाइन में बड़ी Nissan Patrol SUV से प्रेरित कई एलिमेंट दिए गए हैं। इसमें बोल्ड फ्रंट ग्रिल, आकर्षक LED लाइटिंग और रग्ड SUV स्टाइल देखने को मिलती है।
यह SUV Renault Duster (2026 model) से जुड़े प्लेटफॉर्म पर आधारित है और भारतीय मिड-साइज SUV सेगमेंट में मुकाबला करने के लिए उतारी गई है। इसमें प्रीमियम इंटीरियर, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और कई एडवांस फीचर्स मिलने की उम्मीद है।
सेफ्टी के मामले में भी Tekton को मजबूत पैकेज के रूप में पेश किया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस SUV ने भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (BNCAP) क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग हासिल की है।
इंजन विकल्पों में टर्बो-पेट्रोल यूनिट मिलने की जानकारी सामने आई है। अलग-अलग वेरिएंट के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन विकल्प दिए जा सकते हैं, जिससे यह SUV Hyundai Creta, Kia Seltos और अन्य मिड-साइज SUVs को टक्कर देगी।