लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
मुस्कान
फैटी लिवर बीमारी को लेकर नए शोध में इसके विकसित होने और बढ़ने के कारणों पर महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इसे सबसे तेजी से बढ़ने वाली क्रॉनिक लिवर बीमारियों में से एक बताया है।
विशेषज्ञों के अनुसार यह बीमारी दुनियाभर में लगभग 1.7 अरब लोगों को प्रभावित कर रही है और यह सभी आयु वर्गों में तेजी से फैल रही है। भारत भी इससे अछूता नहीं है, जहां जीवनशैली और खानपान की आदतें इसके प्रमुख कारण मानी जा रही हैं।
शोध में यह भी पाया गया है कि मेटाबॉलिक डिसऑर्डर, मोटापा और डायबिटीज जैसी स्थितियां फैटी लिवर के खतरे को बढ़ाती हैं। वैज्ञानिक इस बीमारी की शुरुआती पहचान और रोकथाम पर अधिक ध्यान देने की सलाह दे रहे हैं।