गुरप्रीत कालरा
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
देश के कई हिस्सों में तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच रहा है, जिससे लोगों की दिनचर्या और सेहत पर गहरा असर देखने को मिल रहा है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस भीषण गर्मी में लाइफस्टाइल को थोड़ा बदलना बेहद जरूरी है।
सबसे पहले शरीर को हाइड्रेट रखना बेहद अहम है। दिनभर में ज्यादा से ज्यादा पानी, नारियल पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स का सेवन करना चाहिए। साथ ही हल्का और पौष्टिक भोजन जैसे सलाद, फल और दही को डाइट में शामिल करना चाहिए।
गर्मी के समय बाहर निकलने से बचना चाहिए, खासकर दोपहर 12 से 4 बजे के बीच। अगर बाहर जाना जरूरी हो तो सनस्क्रीन, कैप और ढीले-ढाले कपड़े पहनना चाहिए।
फिटनेस एक्सपर्ट्स का सुझाव है कि वर्कआउट सुबह या शाम के समय ही करें और शरीर को ज्यादा थकाने से बचें। नींद पूरी लेना भी उतना ही जरूरी है, क्योंकि अच्छी नींद शरीर को हीट स्ट्रेस से बचाने में मदद करती है।
अगर इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखा जाए, तो भीषण गर्मी में भी लाइफस्टाइल को हेल्दी और बैलेंस रखा जा सकता है।