washim-man-enters-drain-clean-sewer-video-viral

घर में भरने लगा सीवर का पानी तो खुद नाले में उतरा शख्स, VIDEO ने उठाए सिस्टम पर सवाल

महाराष्ट्र के वाशिम से सामने आए एक वीडियो ने लोगों को झकझोर दिया है। घर में सीवर का पानी घुसने से परेशान एक व्यक्ति मजबूरी में खुद गंदे नाले में उतरकर जाम साफ करता नजर आया।

By : Local News of India
घर में भरने लगा सीवर का पानी तो खुद नाले में उतरा शख्स, VIDEO ने उठाए सिस्टम पर सवाल

वाशिम में सीवर जाम होने के बाद गंदे नाले में उतरकर सफाई करता व्यक्ति, वीडियो वायरल।

 लिसिका ग्रोवर 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया

 

महाराष्ट्र के वाशिम जिले से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने नगर निगम की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति गर्दन तक गंदे नाले में उतरकर जाम सीवर को साफ करता दिखाई दे रहा है।

बताया जा रहा है कि मामला वाशिम शहर के मध्यमेश्वर मंदिर परिसर के सौदागारपुरा इलाके का है। यहां ड्रेनेज लाइन बुरी तरह चोक हो गई थी, जिसके चलते गंदा पानी लोगों के घरों में घुसने लगा। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर निगम और वार्ड पार्षद को कई बार शिकायत दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

इसी बीच सैय्यद समीर नाम के व्यक्ति के घर में भी सीवर का पानी भरने लगा। समीर प्लंबिंग का काम करते हैं। जब लंबे समय तक मदद नहीं मिली तो उन्होंने खुद ही नाले में उतरकर पाइप के जरिए जाम हटाने की कोशिश की। वीडियो में वह गर्दन तक गंदे पानी में डूबे नजर आ रहे हैं।

कुछ देर की मशक्कत के बाद नाले का जाम खुल गया और पानी आगे बहने लगा। समीर ने बताया कि उन्हें सबसे ज्यादा चिंता अपने बच्चों की थी, क्योंकि घर में रहना मुश्किल हो गया था।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। कई यूजर्स ने इसे “सिस्टम की नाकामी” बताया और सवाल उठाया कि आज भी लोग बिना सुरक्षा उपकरणों के सीवर में उतरने को क्यों मजबूर हैं।

वीडियो वायरल होने के बाद नगर निगम के कर्मचारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते कार्रवाई हो जाती तो किसी नागरिक को अपनी जान जोखिम में डालकर नाले में उतरने की नौबत नहीं आती।

संबंधित सामग्री

आगरा RPF-डिप्टी SS विवाद पर भड़के BJP सांसद, बोले- वर्दी और सरकार दोनों की बदनामी

आगरा कैंट स्टेशन पर RPF और डिप्टी SS विवाद के बाद BJP सांसद ने नाराजगी जताई। उन्होंने घटना को वर्दी और सरकार की छवि खराब करने वाला बताया। मामले में RPF कर्मियों पर कार्रवाई हुई है।

मुंबई में बच्ची से कथित यौन अपराध, सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार; NCP ने की सख्त कार्रवाई की मांग

मुंबई में बच्ची से कथित यौन अपराध, सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार; NCP ने की सख्त कार्रवाई की मांग

मुंबई के पायधोनी इलाके में 8 साल की बच्ची से कथित यौन अपराध के मामले में सिक्योरिटी गार्ड को गिरफ्तार किया गया है। NCP ने मामले में जल्द और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

चलती ट्रेन में पूजा के वायरल वीडियो पर रेलवे की सफाई, ₹3 लाख से अधिक में पूरा कोच था बुक

चलती ट्रेन में पूजा के वायरल वीडियो पर रेलवे ने स्पष्ट किया कि संबंधित कोच ₹3 लाख से अधिक राशि देकर विशेष रूप से बुक किया गया था।

चलती ट्रेन में पूजा का वायरल वीडियो, रेलवे ने दी सफाई- ₹3 लाख से बुक था पूरा कोच

चलती ट्रेन में पूजा का वायरल वीडियो, रेलवे ने दी सफाई- ₹3 लाख से बुक था पूरा कोच

चलती ट्रेन में पूजा का वायरल वीडियो सामने आने के बाद रेलवे ने स्पष्ट किया कि यह सामान्य कोच नहीं, बल्कि ₹3 लाख से अधिक में बुक किया गया निजी सैलून कोच था।

SC ने महाराष्ट्र सरकार को लगाई फटकार, कहा- 'सार्वजनिक रूप से बेनकाब कर देंगे'

SC ने महाराष्ट्र सरकार को लगाई फटकार, कहा- 'सार्वजनिक रूप से बेनकाब कर देंगे'

सुप्रीम कोर्ट ने एक विदेशी नागरिक की जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान महाराष्ट्र सरकार को ट्रायल में देरी पर कड़ी फटकार लगाई और समयबद्ध सुनवाई सुनिश्चित करने को कहा।