today weather india heatwave alert

देशभर में गर्मी का प्रकोप, कई राज्यों में पारा 45 डिग्री के करीब

देशभर में गर्मी का असर तेज, कई राज्यों में लू का अलर्ट जारी, जबकि पूर्वोत्तर में बारिश से राहत।

By : Local News of India
देशभर में गर्मी का प्रकोप, कई राज्यों में पारा 45 डिग्री के करीब

देशभर में गर्मी का प्रकोप, कई राज्यों में पारा 45 डिग्री के करीब

लिसिका ग्रोवर 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

 


 यूपी के जौनपुर में मौसम के तेजी से बदलते मिजाज के साथ ही मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। तेज धूप और गर्मी के कारण डायरिया, उल्टी-दस्त, बुखार और अन्य संक्रमण तेजी से फैल रहे हैं, जिससे मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। इसका सीधा असर अमर शहीद उमानाथ सिंह जिला अस्पताल की ओपीडी पर देखा जा रहा है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं। पर्चा बनवाने के लिए लोगों को लंबी लाइनों में खड़ा होना पड़ रहा है। इस मामले में बुधवार को जानकारी लेने पर अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. अशोक कुमार यादव ने बताया कि अचानक मौसम परिवर्तन और खानपान में लापरवाही के कारण मौसमी बीमारियां तेजी से फैल रही हैं। उन्होंने बताया कि इन दिनों पेट में संक्रमण, डायरिया, हीट स्ट्रोक, सिर दर्द, घबराहट, बेचैनी, गला सूखना, तेज बुखार और दिमागी बुखार जैसी समस्याओं के मरीज अधिक संख्या में अस्पताल आ रहे हैं। सभी मरीजों का समुचित उपचार किया जा रहा है।डॉ. यादव ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील करते हुए कहा कि गर्मी के मौसम में तला-भुना और मसालेदार भोजन कम करें तथा अधिक से अधिक तरल पदार्थों का सेवन करें। पर्याप्त मात्रा में पानी पीना बेहद जरूरी है। इसके अलावा तेज धूप में निकलते समय सिर को गमछे या हेलमेट से ढककर रखें, जिससे लू से बचाव किया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि शादी-विवाह के इस मौसम में लोग अधिक तेल-मसाले वाले भोजन का सेवन कर रहे हैं, जिससे पेट संबंधी बीमारियां बढ़ रही हैं, इसलिए इस पर नियंत्रण जरूरी है।वहीं, चीफ फार्मासिस्ट आशुतोष पाठक ने बताया कि जिला अस्पताल में प्रतिदिन लगभग 1500 मरीजों का पंजीकरण हो रहा है, जिनमें ज्यादातर डायरिया, उल्टी-दस्त और बुखार के मरीज शामिल हैं। इमरजेंसी में भी मरीजों का तत्काल उपचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता है और सभी मरीजों को आवश्यक उपचार मुहैया कराया जा रहा है।स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी लक्षण के दिखने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की है।

संबंधित सामग्री

यूरोप की 10 दिन की भीषण गर्मी में हजारों मौतें, चौंकाने वाली स्टडी में बड़ा खुलासा

यूरोप में रिकॉर्ड गर्मी की लहर ने हजारों लोगों की जान ली। स्टडी के मुताबिक, 10 दिनों की भीषण हीटवेव में बड़ी संख्या में मौतें गर्मी से जुड़ी बताई गईं।

मानसून का कहर: उत्तराखंड में भूस्खलन, J&K में फ्लैश फ्लड और हिमाचल में तूफान से तबाही

मानसून का कहर: उत्तराखंड में भूस्खलन, J&K में फ्लैश फ्लड और हिमाचल में तूफान से तबाही

देश के पहाड़ी राज्यों में मानसून ने रौद्र रूप दिखाया है। उत्तराखंड में भूस्खलन, जम्मू-कश्मीर में फ्लैश फ्लड और हिमाचल में तेज हवाओं व बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है।

दिल्ली में उमस से बेहाल लोग, आज भी गर्मी के बीच बारिश की हल्की उम्मीद

दिल्ली में उमस से बेहाल लोग, आज भी गर्मी के बीच बारिश की हल्की उम्मीद

दिल्ली में सोमवार को उमस और गर्मी का असर बरकरार है। मौसम विभाग ने दिनभर बादल छाए रहने, तेज हवाएं चलने और कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई है।

राजस्थान में रुक-रुककर बारिश, श्रीगंगानगर में 42 डिग्री तक पहुंचा तापमान

राजस्थान में रुक-रुककर बारिश, श्रीगंगानगर में 42 डिग्री तक पहुंचा तापमान

राजस्थान के कई हिस्सों में रुक-रुककर बारिश दर्ज की गई। वहीं श्रीगंगानगर में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने आगे के मौसम पर नजर रखी है।

दिल्ली में फिर बारिश के आसार, IMD का अलर्ट जारी; गर्मी से मिलेगी राहत

दिल्ली में फिर बारिश के आसार, IMD का अलर्ट जारी; गर्मी से मिलेगी राहत

दिल्ली-एनसीआर में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।