देर रात गोलीबारी से इलाके में दहशत

तिलजला में देर रात फायरिंग, युवक गंभीर रूप से घायल

तिलजला इलाके में व्यक्तिगत विवाद के बाद देर रात फायरिंग हुई। मोहम्मद नियाज गंभीर रूप से घायल हैं और एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस आरोपित की तलाश में छापेमारी कर रही है।

By : Local News of India
तिलजला में देर रात फायरिंग, युवक गंभीर रूप से घायल

तिलजला में फायरिंग के बाद मौके पर पहुंची पुलिस।

आकांशा खटाना 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

महानगर के तिलजला इलाके में सोमवार देर रात गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया। व्यक्तिगत विवाद के बाद हुई इस फायरिंग में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक का नाम मोहम्मद नियाज है। उसे रात में ही एसएसकेएम अस्पताल के ट्रॉमा केयर सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम किसी बात को लेकर नियाज और मोहम्मद सलमान के बीच कहासुनी हुई थी। विवाद बढ़ने पर स्थानीय लोगों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत करा दिया था। आरोप है कि देर रात सलमान ने नियाज को घर से बाहर बुलाया और उस पर पांच से छह राउंड गोलियां चलाईं। गोली लगते ही नियाज मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा। आसपास के लोगों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया।

स्थानीय सूत्रों का दावा है कि आरोपित सलमान का आपराधिक संबंध रहा है। उसके खिलाफ चोरी, डकैती और जबरन वसूली जैसे कई आरोप पहले से दर्ज हैं। हालांकि दोनों के बीच विवाद किस कारण से शुरू हुआ, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपित की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

संबंधित सामग्री

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। कर्मचारियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी के बीच दमकल टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते समय शटलकॉक को लेकर हुए मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान 9 साल के मासूम पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

दिल्ली में कॉन्स्टेबल पर पत्नी की हत्या का आरोप, गोली मारकर सड़क पर छोड़ी डेडबॉडी

दिल्ली के पूर्वी जिले में पुलिस कॉन्स्टेबल पर पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है।

18 साल बाद टूटा IPL का सबसे सफल रिश्ता, CSK से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

CSK और स्टीफन फ्लेमिंग का 18 साल पुराना साथ खत्म हो गया है। पांच बार की IPL चैंपियन टीम के कोच रहे फ्लेमिंग ने भावुक संदेश के साथ फ्रेंचाइजी को अलविदा कहा।