sonipat-hit-and-run-grandfather-death-child-injure

तेज रफ्तार कार ने दादा-पोते को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत, चालक फरार

सोनीपत में सुबह सैर पर निकले दादा-पोते को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि बच्चा घायल हुआ। आरोपी चालक फरार है।

By : Local News of India
तेज रफ्तार कार ने दादा-पोते को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत, चालक फरार

गुरप्रीत कालरा 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  
  

हरियाणा के Sonipat में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार कार ने दादा-पोते को टक्कर मार दी। हादसे में 75 वर्षीय जगबीर सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उनका 13 वर्षीय पोता हिमांशु घायल हो गया। आरोपी चालक मौके से फरार हो गया।

इंडियन कॉलोनी निवासी सत्यवान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने पिता और बेटे के साथ रोजाना की तरह सुबह सैर पर निकले थे। गोहाना बाईपास रोड पर रेलवे पुल के पास पिता और बेटा उनसे आगे चल रहे थे, तभी जाहरी चौक की ओर से तेज गति से आई सफेद कार ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। शिकायतकर्ता वाहन का पूरा नंबर नोट नहीं कर सके। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को पहले नागरिक अस्पताल सोनीपत और फिर गंभीर हालत में PGIMS Rohtak रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान जगबीर सिंह की मौत हो गई। वहीं, हिमांशु को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। थाना शहर सोनीपत में अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जांच उपनिरीक्षक वेदवीर की निगरानी में चल रही है।

पुलिस आरोपी की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही क्षेत्र के कारखाना मालिकों और अन्य लोगों से पूछताछ कर वाहन के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

संबंधित सामग्री

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते समय शटलकॉक को लेकर हुए मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान 9 साल के मासूम पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले CEO एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्रा अयोध्या पहुंचे। उन्होंने कहा, “राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा का अवसर मिला है।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

बीजेपी संगठन में बदलाव के बाद अब केंद्र की मोदी सरकार में भी बड़े फेरबदल की चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में संभावित कैबिनेट विस्तार और मंत्रालयों में बदलाव को लेकर कई तरह की अटकलें सामने

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से की मुलाकात, भारतीय संसदीय फोरम पर हुई चर्चा

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से की मुलाकात, भारतीय संसदीय फोरम पर हुई चर्चा

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने संसद भवन में रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से मुलाकात कर भारतीय संसदीय फोरम और लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करने पर चर्चा की।