स्लीपर बस हादसा: चालक की मौत, 20+ घायल

शादी समारोह जा रही स्लीपर बस पलटी, चालक की मौत और 20 से अधिक यात्री घायल

अहमदाबाद से सीकर जा रही स्लीपर बस शुक्रवार तड़के आदर्श नगर में डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में बस चालक विजय सिंह की मौत हो गई और दुल्हन पक्ष के 20 से अधिक रिश्तेदार घायल हो गए।

By : Local News of India
शादी समारोह जा रही स्लीपर बस पलटी, चालक की मौत और 20 से अधिक यात्री घायल

स्लीपर बस हादसा

पिंकी कुमारी 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

 शहर में शुक्रवार तड़के एक सड़क हादसे में शादी समारोह में जा रही स्लीपर बस पलट गई। हादसे में बस चालक की मौत हो गई, जबकि दुल्हन पक्ष के 20 से अधिक रिश्तेदार घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए जेएलएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार बस अहमदाबाद से सीकर जा रही थी। हादसा शुक्रवार सुबह करीब 3:30 बजे आदर्श नगर थाने के सामने हुआ। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक बस अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई और फिर पलट गई। हादसे में घायल किरण अग्रवाल ने बताया कि सात मार्च को सीकर में उनकी बहन की बेटी की शादी है। दुल्हन पहले ही सीकर पहुंच चुकी थी, जबकि बाकी रिश्तेदार बस से वहां जा रहे थे। उन्होंने बताया कि हादसे के समय सभी यात्री सो रहे थे। अचानक जोरदार झटका लगा और बस में चीख-पुकार मच गई, तब उनकी आंख खुली।

घायलों के अनुसार बस पलटते समय जोरदार धमाका भी हुआ था। हादसे के बाद कई यात्री बस में फंस गए थे, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया।
सीओ मनीष बड़गुजर ने बताया कि स्लीपर बस डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल जवाहरलाल नेहरू (जेएलएन) अस्पताल पहुंचाया गया।
घटना की जानकारी मिलने पर जेएलएन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. अनिल सामरिया और अस्पताल अधीक्षक डॉ. अरविंद खरे भी अस्पताल पहुंचे और घायलों की स्थिति की जानकारी ली। कई घायलों के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं।
पुलिस के अनुसार हादसे में बस चालक विजय सिंह (55) निवासी अहमदाबाद की मौत हो गई। प्रारंभिक आशंका है कि चालक को हार्ट अटैक आया हो या फिर नींद की झपकी आने के कारण बस अनियंत्रित हो गई हो।
हालांकि जेएलएन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. अनिल सामरिया ने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चालक की मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल आदर्श नगर थाना पुलिस ने बस को जब्त कर थाने में खड़ा करवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

हादसे में अभिषेक अग्रवाल (33), केशवी (2), रेणु (45), बृजमोहन अग्रवाल (56), सुमित अग्रवाल (45), दिनेश प्रसाद (50), किरण (52), बृजमोहन पटेल (20), जीतू महाराज (50), मयूर चौहान (20), दिनेश अग्रवाल (54), आशा मोयल (60), जतिन (25), पायल (30), वंदना (65), खेमचंद अग्रवाल (50), इरल अग्रवाल (20), दिनेश (62), सुनीता (50), हरीश अग्रवाल (60), अंजलि (50), विपिन (50) और उत्सव (20) घायल हुए हैं।
 

संबंधित सामग्री

दिल्ली में कॉन्स्टेबल पर पत्नी की हत्या का आरोप, गोली मारकर सड़क पर छोड़ी डेडबॉडी

दिल्ली के पूर्वी जिले में पुलिस कॉन्स्टेबल पर पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है।

हैदराबाद में 3.5 करोड़ की फेरारी हादसे का शिकार, अपार्टमेंट गेट से टकराई लग्जरी कार

हैदराबाद के जुबली हिल्स में 3.5 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत वाली फेरारी रोमा अपार्टमेंट के गेट से टकरा गई। हादसे के बाद कार सवार मौके से फरार हो गए, पुलिस जांच में जुटी है।

तमिलनाडु में दर्दनाक घटना: पत्नी के जाने से परेशान पिता ने दो बच्चों की जान ली, खुद भी खत्म की जिंदगी

तमिलनाडु में दर्दनाक घटना: पत्नी के जाने से परेशान पिता ने दो बच्चों की जान ली, खुद भी खत्म की जिंदगी

तमिलनाडु के तूतीकोरिन जिले में एक व्यक्ति ने अपने दो बच्चों की जान लेने के बाद आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक, वह पत्नी के अलग होने के बाद मानसिक तनाव में था।

14 करोड़ की संपत्ति, सरकारी नौकरी और दो मौतें... जयपुर की आयुषी केस में नया ट्विस्ट

जयपुर में मां की हत्या की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार आयुषी शर्मा के मामले में नया मोड़ आया है। अब उसके पिता की मौत की भी जांच की मांग उठी है।

मटन की जगह चिकन परोसा तो शादी में मचा बवाल, बाराती-घराती के बीच जमकर मारपीट

बिहार के सहरसा में शादी के भोज में मटन की जगह चिकन परोसने को लेकर बाराती और घराती भिड़ गए। मारपीट में कई लोग घायल हुए और पुलिस ने जांच शुरू कर दी।