तेजी के बाद बाजार में मुनाफा वसूली

मुनाफा वसूली से बाजार में दबाव, सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान में बरकरार

घरेलू शेयर बाजार ने मजबूती के साथ शुरुआत की, लेकिन मुनाफा वसूली के कारण सेंसेक्स और निफ्टी शुरुआती ऊंचाई से फिसल गए। इसके बावजूद दोनों सूचकांक हल्की बढ़त के साथ हरे निशान में बने रहे।

By : Local News of India
मुनाफा वसूली से बाजार में दबाव, सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान में बरकरार

शुरुआती तेजी के बाद मुनाफा वसूली का असर, उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स और निफ्टी हल्की बढ़त के साथ कारोबार करते दिखे।

आकांशा खटाना 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान ऊपरी स्तर से बिकवाली होती हुई नजर आ रही है। आज के कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई थी। बाजार खुलते ही खरीदारी का सपोर्ट मिलने से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में थोड़ी और तेजी आई, लेकिन थोड़ी ही देर बाद मुनाफा वसूली शुरू हो जाने की वजह से इन दोनों सूचकांकों की चाल में गिरावट आ गई। इस बिकवाली की वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में गिरावट जरूर आई, लेकिन ये दोनों सूचकांक लगातार हरे निशान में ही बने रहे। सुबह 10 तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स और निफ्टी 0.29 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

आज प्रातः 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से इंटरग्लोब एविएशन, श्रीराम फाइनेंस, एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर 3.11 प्रतिशत से लेकर 1.55 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर, ओएनजीसी, इंफोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टेक महिंद्रा और हिंडाल्को इंडस्ट्रीज के शेयर 1.74 प्रतिशत से लेकर 0.96 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,696 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 2,185 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 511 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 20 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 10 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 33 शेयर हरे निशान में और 17 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स आज 809.57 अंक की मजबूती के साथ 78,375.73 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही खरीदारी के सपोर्ट से यह सूचकांक उछल कर 78,526.25 अंक के स्तर तक पहुंच गया। इसके बाद बाजार में मुनाफा वसूली शुरू हो गई, जिसकी वजह से सेंसेक्स की चाल में कमजोरी आने लगी। बिकवाली के दबाव की वजह से पहले आधे घंटे में ही यह सूचकांक गिर कर 77,745.47 अंक के स्तर तक आ गया। इसके बाद खरीदारों ने एक बार फिर लिवाली का जोर बनाने की कोशिश की, जिससे इस सूचकांक की स्थिति में मामूली सुधार होता हुआ नजर आया। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 225.01 अंक की बढ़त के साथ 77,791.17 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 252.75 अंक उछल कर 24,280.80 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही खरीदारी का सपोर्ट मिलने से यह सूचकांक उछल कर 24,303.80 अंक तक पहुंच गया। इसके बाद बाजार में बिकवाली का दबाव बन गया, जिसके कारण निफ्टी की चाल में कमजोरी आने लगी। लगातार हो रही बिकवाली के कारण थोड़ी देर बाद ही यह सूचकांक लुढ़क कर 24,079.95 अंक के स्तर तक आ गया। इसके बाद खरीदारों ने एक बार फिर लिवाली का जोर बनाया, जिससे इस सूचकांक की चाल में सुधार होने लगा। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद निफ्टी 69.20 अंक की मजबूती के साथ 24,097.25 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इसके पहले पिछले कारोबारी दिन सोमवार को सेंसेक्स 1,352.74 अंक यानी 1.71 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 77,566.16 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 422.40 अंक यानी 1.73 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,028.05 अंक के स्तर पर सोमवार के कारोबार का अंत किया था।

संबंधित सामग्री

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। कर्मचारियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी के बीच दमकल टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते समय शटलकॉक को लेकर हुए मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान 9 साल के मासूम पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

दिल्ली में कॉन्स्टेबल पर पत्नी की हत्या का आरोप, गोली मारकर सड़क पर छोड़ी डेडबॉडी

दिल्ली के पूर्वी जिले में पुलिस कॉन्स्टेबल पर पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है।

18 साल बाद टूटा IPL का सबसे सफल रिश्ता, CSK से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

CSK और स्टीफन फ्लेमिंग का 18 साल पुराना साथ खत्म हो गया है। पांच बार की IPL चैंपियन टीम के कोच रहे फ्लेमिंग ने भावुक संदेश के साथ फ्रेंचाइजी को अलविदा कहा।