rajasthan-heatwave-alert-chittorgarh-hottest-april

राजस्थान में गर्मी का कहर, चित्तौड़गढ़ सबसे गर्म; 7 जिलों में हीटवेव अलर्ट

राजस्थान में गर्मी ने विकराल रूप लेना शुरू कर दिया है। चित्तौड़गढ़ में तापमान 42.4 डिग्री पहुंचा, जबकि 23 से 25 अप्रैल के बीच 7 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है।

By : Local News of India
राजस्थान में गर्मी का कहर, चित्तौड़गढ़ सबसे गर्म; 7 जिलों में हीटवेव अलर्ट

राजस्थान में बढ़ती गर्मी के बीच चित्तौड़गढ़ सबसे गर्म जिला रहा, 7 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी।

गुरप्रीत कालरा 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

राजस्थान में गर्मी अब अपने चरम की ओर बढ़ रही है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में तापमान लगातार बढ़ रहा है और लू जैसे हालात बनने लगे हैं। मंगलवार को चित्तौड़गढ़ राज्य का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, बाड़मेर में सबसे गर्म रात रही, जहां न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के 10 से अधिक जिलों में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर पहुंच चुका है। अगले 4 से 5 दिनों तक मौसम शुष्क बने रहने और तापमान में 2 डिग्री तक और बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है। इसी के साथ 23 से 25 अप्रैल के बीच सात जिलों में हीटवेव यानी लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है।

भीषण गर्मी के बीच जोधपुर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां चौपासनी हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में एक कॉलेज बस में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि अत्यधिक तापमान के कारण यह हादसा हुआ। हालांकि राहत की बात यह रही कि कुछ ही मिनटों में आग पर काबू पा लिया गया और कोई जनहानि नहीं हुई।

राजधानी जयपुर में भी गर्मी के तेवर तीखे बने हुए हैं। यहां अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर की तेज धूप से आमजन के साथ स्कूली बच्चे भी परेशान नजर आए।

अजमेर में तापमान 38 डिग्री के आसपास बना हुआ है और आने वाले दिनों में इसके 40 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। तेज धूप के चलते दोपहर में बाजारों में आवाजाही कम रही।

कोटा में दिन के साथ-साथ रात में भी गर्मी बढ़ गई है। यहां दिन का तापमान 41.4 डिग्री और रात का तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने यहां दिन और रात दोनों तापमान में और बढ़ोतरी के संकेत दिए हैं।

उदयपुर में अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री मापा गया, जबकि सीकर में तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया। अलवर में 39.8 डिग्री तापमान दर्ज हुआ, लेकिन गर्म हवाओं के कारण गर्मी का असर और अधिक महसूस किया गया।

मौसम विभाग ने जोधपुर संभाग के जिलों में 22 और 23 अप्रैल को 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना भी जताई है। वहीं प्रदेश के कई हिस्सों में लू का असर और तेज हो सकता है।

तेज गर्मी के कारण दोपहर के समय बाजारों और सड़कों पर आवाजाही कम हो गई है। लोग धूप से बचने के लिए छाते, सिर पर कपड़ा और पानी का सहारा ले रहे हैं। कई स्थानों पर सामाजिक संस्थाओं द्वारा राहगीरों के लिए पानी और कूलर की व्यवस्था भी की जा रही है।

मौसम विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने, अधिक पानी पीने और आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है।

संबंधित सामग्री

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

बीजेपी संगठन में बदलाव के बाद अब केंद्र की मोदी सरकार में भी बड़े फेरबदल की चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में संभावित कैबिनेट विस्तार और मंत्रालयों में बदलाव को लेकर कई तरह की अटकलें सामने

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से की मुलाकात, भारतीय संसदीय फोरम पर हुई चर्चा

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से की मुलाकात, भारतीय संसदीय फोरम पर हुई चर्चा

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने संसद भवन में रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से मुलाकात कर भारतीय संसदीय फोरम और लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करने पर चर्चा की।

मानसून का कहर: उत्तराखंड में भूस्खलन, J&K में फ्लैश फ्लड और हिमाचल में तूफान से तबाही

मानसून का कहर: उत्तराखंड में भूस्खलन, J&K में फ्लैश फ्लड और हिमाचल में तूफान से तबाही

देश के पहाड़ी राज्यों में मानसून ने रौद्र रूप दिखाया है। उत्तराखंड में भूस्खलन, जम्मू-कश्मीर में फ्लैश फ्लड और हिमाचल में तेज हवाओं व बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है।

राजस्थान में रुक-रुककर बारिश, श्रीगंगानगर में 42 डिग्री तक पहुंचा तापमान

राजस्थान में रुक-रुककर बारिश, श्रीगंगानगर में 42 डिग्री तक पहुंचा तापमान

राजस्थान के कई हिस्सों में रुक-रुककर बारिश दर्ज की गई। वहीं श्रीगंगानगर में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने आगे के मौसम पर नजर रखी है।