prayagraj-rail-division-record-2025-26-revenue

प्रयागराज मंडल ने 2025-26 में बनाया नया रिकॉर्ड, 2753 करोड़ की आय और 1.46 लाख से अधिक ट्रेनों का संचालन

प्रयागराज मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में रेल परिचालन, माल ढुलाई और यात्री सेवाओं में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।

By : Local News of India
प्रयागराज मंडल ने 2025-26 में बनाया नया रिकॉर्ड, 2753 करोड़ की आय और 1.46 लाख से अधिक ट्रेनों का संचालन

प्रयागराज मंडल ने 2025-26 में बनाया नया रिकॉर्ड, 2753 करोड़ की आय और 1.46 लाख से अधिक ट्रेनों का संचालन

लिसिका ग्रोवर 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

 

प्रयागराज मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में रेलवे के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए नए आयाम स्थापित किए हैं। मंडल रेल प्रबंधक रजनीश अग्रवाल ने शनिवार को संकल्प सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि इस दौरान रेल परिचालन, माल ढुलाई और यात्री सेवाओं में खास प्रगति दर्ज की गई।

उन्होंने बताया कि मंडल ने कुल 2753 करोड़ रुपये की आय अर्जित की, जिसमें 7.40 करोड़ यात्रियों का परिवहन शामिल है। इस दौरान 1,46,832 ट्रेनों का संचालन किया गया, जिनमें 13,779 ट्रेन ऑन डिमांड भी शामिल हैं। वहीं माल ढुलाई में भी 7.39 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई और कुल 843.63 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड आय प्राप्त हुई।

समयपालन में सुधार करते हुए ट्रेनों की समयबद्धता 80 प्रतिशत तक पहुंच गई, जो पिछले वर्ष की तुलना में 7.8 प्रतिशत अधिक है। मंडल ने 18 नई ट्रेन जोड़ी शुरू कीं और 11 जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों का विस्तार किया गया। साथ ही 6 जोड़ी ट्रेनों की गति बढ़ाकर 130 किमी प्रति घंटा की गई।

माघ मेला के दौरान मंडल ने विशेष तैयारी करते हुए 804 विशेष ट्रेनों और 7490 नियमित ट्रेनों का संचालन किया। इसके अलावा 13 जोड़ी ट्रेनों को कानपुर सेंट्रल से गोविंदपुरी स्टेशन शिफ्ट किया गया।

सुरक्षा के क्षेत्र में भी कई कदम उठाए गए। 9 लेवल क्रॉसिंग बंद किए गए और 950 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए। कवच प्रणाली 4.0 को प्रयागराज-कानपुर सेक्शन में लागू किया गया, जिससे सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हुई।

यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 8 अमृत भारत स्टेशनों का कार्य पूरा किया गया और कई स्टेशनों पर फुट ओवर ब्रिज और हाई लेवल प्लेटफॉर्म निर्माण को मंजूरी दी गई। चिकित्सा सुविधा के लिए ‘दवा-दोस्त’ स्टॉल और प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र भी शुरू किए गए।

सुरक्षा अभियानों के तहत ‘ऑपरेशन सतर्क’ में 79 मामलों का खुलासा हुआ और 33 लाख रुपये से अधिक मूल्य की अवैध शराब बरामद की गई। ‘मेरी सहेली’ अभियान के तहत 4.52 लाख से अधिक महिला यात्रियों को सहायता दी गई, जबकि ‘नन्हे फरिश्ते’ अभियान के तहत 500 बच्चों को सुरक्षित उनके परिवारों तक पहुंचाया गया।

मंडल की इन उपलब्धियों से स्पष्ट है कि प्रयागराज रेल मंडल लगातार यात्री सुविधाओं, सुरक्षा और सेवा गुणवत्ता में सुधार की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

संबंधित सामग्री

चलती ट्रेन में रुद्राभिषेक का वायरल वीडियो, 3 लाख में बुक कोच पर रेलवे ने दी सफाई

चलती ट्रेन में रुद्राभिषेक का वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे ने सफाई दी। बताया गया कि निजी बुकिंग वाले कोच में धार्मिक आयोजन की अनुमति नियमों के अनुसार दी गई थी।

आगरा RPF-डिप्टी SS विवाद पर भड़के BJP सांसद, बोले- वर्दी और सरकार दोनों की बदनामी

आगरा कैंट स्टेशन पर RPF और डिप्टी SS विवाद के बाद BJP सांसद ने नाराजगी जताई। उन्होंने घटना को वर्दी और सरकार की छवि खराब करने वाला बताया। मामले में RPF कर्मियों पर कार्रवाई हुई है।

चलती ट्रेन में पूजा के वायरल वीडियो पर रेलवे की सफाई, ₹3 लाख से अधिक में पूरा कोच था बुक

चलती ट्रेन में पूजा के वायरल वीडियो पर रेलवे ने स्पष्ट किया कि संबंधित कोच ₹3 लाख से अधिक राशि देकर विशेष रूप से बुक किया गया था।

चलती ट्रेन में पूजा का वायरल वीडियो, रेलवे ने दी सफाई- ₹3 लाख से बुक था पूरा कोच

चलती ट्रेन में पूजा का वायरल वीडियो, रेलवे ने दी सफाई- ₹3 लाख से बुक था पूरा कोच

चलती ट्रेन में पूजा का वायरल वीडियो सामने आने के बाद रेलवे ने स्पष्ट किया कि यह सामान्य कोच नहीं, बल्कि ₹3 लाख से अधिक में बुक किया गया निजी सैलून कोच था।

गाजियाबाद के निर्माणाधीन मॉल में 7 वर्षीय बच्ची का शव मिला, जांच जारी

गाजियाबाद के निर्माणाधीन मॉल में 7 वर्षीय बच्ची का शव मिला, जांच जारी

गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन स्थित निर्माणाधीन मॉल से 7 वर्षीय बच्ची का शव बरामद हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।