लिसिका ग्रोवर
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
Narendra Modi ने पृथ्वी को ‘माता’ बताते हुए उसके संरक्षण को मानवता के भविष्य से जुड़ा महत्वपूर्ण दायित्व बताया है। उन्होंने कहा कि धरती की रक्षा करना केवल वर्तमान की जरूरत नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है। बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक संस्कृत सुभाषित साझा करते हुए प्रधानमंत्री ने प्रकृति के संतुलित उपयोग और संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने सुभाषित का अर्थ समझाते हुए कहा कि पृथ्वी हमें पोषण देने वाली गाय के समान है, इसलिए इसका उपयोग तो करें, लेकिन इसका दोहन इस तरह न हो कि उसे नुकसान पहुंचे। पीएम मोदी ने पृथ्वी को नमन करते हुए पर्यावरण संरक्षण को जन-जन का संकल्प बनाने की अपील की।