लिसिका ग्रोवर
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
प्रधानमंत्री Narendra Modi ने उत्तर प्रदेश के हरदोई से 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया और इसे यूपी के विकास की नई लाइफलाइन बताया। यह छह लेन (आठ लेन तक विस्तार योग्य) एक्सप्रेसवे मेरठ से प्रयागराज को जोड़ता है और यात्रा समय को 10–12 घंटे से घटाकर लगभग 6 घंटे कर देगा। यह एक्सप्रेसवे 12 जिलों से होकर गुजरता है, जिससे लॉजिस्टिक्स, उद्योग, व्यापार और कनेक्टिविटी को बड़ा बढ़ावा मिलेगा। परियोजना की लागत करीब ₹36,230 करोड़ बताई गई है। पीएम मोदी ने कहा कि यह सिर्फ सड़क नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश की आर्थिक प्रगति का नया रास्ता है