petrochemical-custom-duty-removed-india-middle

पश्चिम एशिया तनाव के बीच केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: पेट्रोकेमिकल उत्पादों पर कस्टम ड्यूटी 3 महीने के लिए खत्म

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच केंद्र सरकार ने पेट्रोकेमिकल कच्चे माल पर कस्टम ड्यूटी तीन महीने के लिए हटा दी है। इस फैसले से मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को राहत मिलेगी और महंगाई पर भी नियंत्रण रखने मे

By : Local News of India
पश्चिम एशिया तनाव के बीच केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: पेट्रोकेमिकल उत्पादों पर कस्टम ड्यूटी 3 महीने के लिए खत्म

लिसिका ग्रोवर 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
 

 

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच केंद्र सरकार ने भारतीय उद्योगों को बड़ी राहत देते हुए अहम पेट्रोकेमिकल उत्पादों पर कस्टम ड्यूटी हटाने का ऐलान किया है। यह छूट अगले तीन महीनों के लिए लागू रहेगी।

सरकार के इस फैसले का मकसद कच्चे माल की बढ़ती कीमतों के असर से देश के मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को बचाना है। खासतौर पर फार्मास्यूटिकल, ऑटो कॉम्पोनेंट्स, प्लास्टिक, टेक्सटाइल, पैकेजिंग और केमिकल उद्योगों को इससे सीधा लाभ मिलेगा।

जानकारी के अनुसार, एसिटिक एसिड, एपॉक्सी रेजिन, प्यूरीफाइड टैरेफ्थैलिक एसिड (PTA), मेथेनॉल, फिनोल, टॉल्यून, एनहाइड्रस अमोनिया और एथिलीन पॉलीमर्स जैसे प्रमुख कच्चे माल पर 30 जून तक कस्टम ड्यूटी पूरी तरह समाप्त कर दी गई है।

यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है जब अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का असर वैश्विक सप्लाई चेन पर पड़ रहा है। इसके कारण इन उत्पादों की कीमतों में तेजी देखी जा रही है।

सरकार का मानना है कि कस्टम ड्यूटी हटाने से कच्चे माल की उपलब्धता बनी रहेगी, उत्पादन लागत घटेगी और कंपनियां उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त कीमत का बोझ डालने से बचेंगी। इससे बाजार में कीमतों को स्थिर रखने में भी मदद मिलेगी।

संबंधित सामग्री

भारत सरकार ने हटाया गैस सप्लाई पर इमरजेंसी कंट्रोल, जानिए अब क्या बदला

भारत सरकार ने हटाया गैस सप्लाई पर इमरजेंसी कंट्रोल, जानिए अब क्या बदला

भारत सरकार ने प्राकृतिक गैस की सप्लाई पर लगा इमरजेंसी कंट्रोल हटा दिया है। सामान्य हालात को देखते हुए यह व्यवस्था समाप्त की गई है।<br/>

MGNREGA की जगह नई रोजगार योजना, सरकार ने जारी की नई वेतन दरें

सरकार ने नई रोजगार योजना के तहत मजदूरी दरें जारी की हैं, जिसमें पुराने MGNREGA वेतन से मिलती-जुलती दरें शामिल हैं।

जून में मैन्युफैक्चरिंग PMI घटकर 54.2, चार वर्षों में दूसरा सबसे निचला स्तर

जून में मैन्युफैक्चरिंग PMI घटकर 54.2, चार वर्षों में दूसरा सबसे निचला स्तर

जून में भारत का मैन्युफैक्चरिंग PMI घटकर 54.2 पर आ गया, जो पिछले चार वर्षों का दूसरा सबसे निचला स्तर है। नए ऑर्डर और उत्पादन की रफ्तार में भी नरमी दर्ज की गई।

होर्मुज असर के बीच सरकार का बड़ा फैसला, कमर्शियल LPG पाबंदियां हटाईं

होर्मुज असर के बीच सरकार का बड़ा फैसला, कमर्शियल LPG पाबंदियां हटाईं

होर्मुज में हालात सामान्य होने के संकेतों के बीच सरकार ने कमर्शियल एलपीजी पर पाबंदियां हटाकर थोक सप्लाई 50% तक बहाल करने का आदेश दिया है।

IMT मानेसर-पचगांव तक मेट्रो विस्तार से उद्योगों को मिलेगी नई रफ्तार, निवेश और रोजगार बढ़ेंगे: दीपक मैनी

IMT मानेसर-पचगांव तक मेट्रो विस्तार से उद्योगों को मिलेगी नई रफ्तार, निवेश और रोजगार बढ़ेंगे: दीपक मैनी

गुरुग्राम सेक्टर-56 से IMT मानेसर और पचगांव तक प्रस्तावित मेट्रो विस्तार को हरियाणा सरकार की मंजूरी मिलने पर उद्योग जगत ने स्वागत किया है।