pauri-market-closed-scissor-attack-protest

पौड़ी में हमले के विरोध में बाजार बंद, कैंची से हमले के बाद बढ़ा तनाव

पौड़ी में कैंची से हमले की घटना के विरोध में व्यापारियों ने बाजार बंद रखा। घटना के बाद इलाके में तनाव और पुलिस सतर्कता बढ़ाई गई।

By : Local News of India
पौड़ी में हमले के विरोध में बाजार बंद, कैंची से हमले के बाद बढ़ा तनाव

लिसिका ग्रोवर 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

 

उत्तराखंड के पौड़ी जिला मुख्यालय में शुक्रवार को हमले की एक घटना के विरोध में बाजार पूरी तरह बंद रहा। सुबह से ही शहर के प्रमुख बाजारों में दुकानों के शटर बंद रहे, जिससे पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा रहा और जनजीवन आंशिक रूप से प्रभावित हुआ।

घटना गुरुवार की है, जब पुरानी जेल गदेरे के पास एक दुकान के बाहर खड़ी कार का शीशा एक नाई के हाथ से टकरा गया। मामूली विवाद ने देखते ही देखते गंभीर रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान नाई ने एक युवक पर कैंची से हमला कर दिया, जिससे क्षेत्र में तनाव फैल गया।

इस घटना के विरोध में स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों ने बाजार बंद का आह्वान किया, जिसका व्यापक असर शुक्रवार को देखने को मिला। व्यापारिक गतिविधियां पूरी तरह ठप रहीं और लोग विरोध में शामिल हुए।

स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा और शहर के विभिन्न इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

व्यापार सभा के अध्यक्ष विनय शर्मा ने बताया कि बंद पूरी तरह सफल रहा और सभी व्यापारियों ने इसमें सहयोग दिया।

संबंधित सामग्री

14 करोड़ की संपत्ति, सरकारी नौकरी और दो मौतें... जयपुर की आयुषी केस में नया ट्विस्ट

जयपुर में मां की हत्या की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार आयुषी शर्मा के मामले में नया मोड़ आया है। अब उसके पिता की मौत की भी जांच की मांग उठी है।

मटन की जगह चिकन परोसा तो शादी में मचा बवाल, बाराती-घराती के बीच जमकर मारपीट

बिहार के सहरसा में शादी के भोज में मटन की जगह चिकन परोसने को लेकर बाराती और घराती भिड़ गए। मारपीट में कई लोग घायल हुए और पुलिस ने जांच शुरू कर दी।

रोज की दाल-सब्जी से हो गए बोर? लंच में बनाएं उड़द दाल का कुरकुरा मेदु वड़ा

रोज की दाल-सब्जी से हो गए बोर? लंच में बनाएं उड़द दाल का कुरकुरा मेदु वड़ा

अगर रोज की दाल-सब्जी से बोर हो गए हैं तो इस बार लंच में उड़द दाल का कुरकुरा मेदु वड़ा बनाएं। सांभर और नारियल चटनी के साथ इसका स्वाद दोगुना हो जाएगा।

हेमा मालिनी ने फिल्मों से क्यों बनाई दूरी? ड्रीम गर्ल ने बताई इसकी असली वजह

हेमा मालिनी ने खुलासा किया कि उन्होंने फिल्मों से दूरी इसलिए बनाई क्योंकि आज की फिल्मों की कहानियां और उनके लिए मिलने वाले किरदार उन्हें आकर्षित नहीं करते।

महादेव बेटिंग ऐप केस में ED की बड़ी कार्रवाई, ₹940.77 करोड़ की संपत्तियां अटैच

महादेव बेटिंग ऐप केस में ED की बड़ी कार्रवाई, ₹940.77 करोड़ की संपत्तियां अटैच

महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप और स्काईएक्सचेंज से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने कारोबारी विकाश गर्ग और उनसे जुड़ी संस्थाओं की ₹940.77 करोड़ की संपत्तियां अटैच की हैं।