NUH CYBER FRAUD FAKE SIM ARREST

फर्जी सिम से ‘घर बैठे कमाई’ का जाल बेनकाब

नूंह पुलिस ने फर्जी मोबाइल और सिम से ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी व्हाट्सएप के जरिए लोगों को झांसा देकर पैसे ऐंठता था, कई राज्यों से शिकायतें मिलीं।

By : Local News of India
फर्जी सिम से ‘घर बैठे कमाई’ का जाल बेनकाब

गुरप्रीत कालरा 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

Nuh पुलिस ने फर्जी मोबाइल फोन और सिम कार्ड के जरिए ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान ताज मोहम्मद के रूप में हुई है, जो झिमरावट कोरा बास गांव का निवासी है।

पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि एक युवक मुंबई एक्सप्रेसवे के पुल के नीचे बैठकर फर्जी मोबाइल फोन के माध्यम से लोगों को ठगी का शिकार बना रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी कर आरोपी को पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिनमें अलग-अलग सिम कार्ड लगे हुए थे।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी व्हाट्सएप के जरिए लोगों को “घर बैठे कमाई” का लालच देता था। इसके अलावा वह ठगी के शिकार लोगों को पैसे वापस दिलाने का झांसा देकर भी उनसे ठगी करता था।

मोबाइल जांच में पुलिस को चैट, वॉइस रिकॉर्डिंग और फर्जी पुलिस वर्दी में बनाए गए वीडियो जैसे अहम सबूत मिले हैं, जिनका इस्तेमाल लोगों का भरोसा जीतने के लिए किया जाता था।

साइबर पोर्टल पर जांच के दौरान इन सिम कार्ड के खिलाफ महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश से कई शिकायतें दर्ज पाई गई हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

संबंधित सामग्री

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते समय शटलकॉक को लेकर हुए मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान 9 साल के मासूम पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले CEO एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्रा अयोध्या पहुंचे। उन्होंने कहा, “राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा का अवसर मिला है।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

बीजेपी संगठन में बदलाव के बाद अब केंद्र की मोदी सरकार में भी बड़े फेरबदल की चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में संभावित कैबिनेट विस्तार और मंत्रालयों में बदलाव को लेकर कई तरह की अटकलें सामने

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से की मुलाकात, भारतीय संसदीय फोरम पर हुई चर्चा

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से की मुलाकात, भारतीय संसदीय फोरम पर हुई चर्चा

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने संसद भवन में रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से मुलाकात कर भारतीय संसदीय फोरम और लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करने पर चर्चा की।