लिसिका ग्रोवर
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रामनवमी के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
अपने संदेश में उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जीवन संपूर्ण मानव जाति के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके आदर्शों में मानव प्रेम, सद्भाव, सहनशीलता, त्याग और मर्यादा का संदेश निहित है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि रामनवमी का यह पावन पर्व भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में असीम श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है। यह पर्व समाज में प्रेम, भाईचारे और एकता की भावना को मजबूत करता है।
उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे इस पर्व को आपसी सौहार्द, प्रेम और हर्षोल्लास के साथ मनाएं तथा समाज में सकारात्मक संदेश फैलाएं।