NEPAL FESTIVAL / SATUAIN JUD SHEETAL

नेपाल में सतुवाइन और जुड शीतल का पर्व, परंपरा और भाईचारे की मिसाल

Nepal में नववर्ष पर सतुवाइन और जुड शीतल पर्व मनाया जा रहा है। परंपराओं, विशेष भोजन और आशीर्वाद के साथ लोग भाईचारे का संदेश दे रहे हैं।

By : Local News of India
नेपाल में सतुवाइन और जुड शीतल का पर्व, परंपरा और भाईचारे की मिसाल

नेपाल के मधेश-मिथिला क्षेत्र में सतुवाइन पर्व पर पूजा और सतुवा चढ़ाते श्रद्धालु

गुरप्रीत कालरा 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

Nepal में नववर्ष के उल्लास के बीच मधेश और Mithilanchal क्षेत्र में सतुवाइन और जुड शीतल का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है।

सतुवाइन के दिन लोग अपने कुलदेवता की पूजा कर सतुवा चढ़ाते हैं। चना, गेहूं, मक्का और जौ को मिलाकर बनाया गया सतुवा इस पर्व का मुख्य आकर्षण होता है, जिसे प्रसाद के रूप में ग्रहण किया जाता है।

इस पर्व के अगले दिन जुड शीतल मनाया जाता है, जिसमें घर के बड़े सदस्य छोटे सदस्यों के सिर पर पानी छिड़ककर उन्हें स्वास्थ्य, शांति और लंबी आयु का आशीर्वाद देते हैं।

इस दौरान चना-बदाम का सतुवा, दाल, मनुंगा (साग) की सब्जी, बदाम के आटे से बनी बरी और दही से तैयार व्यंजन विशेष रूप से बनाए जाते हैं। साथ ही खेतों में पेड़-पौधों को पानी देकर हरियाली और समृद्धि की कामना की जाती है।

मधेश और मिथिला संस्कृति की पहचान से जुड़ा यह पर्व क्षेत्र में सभी समुदायों द्वारा आपसी सद्भाव और भाईचारे के साथ मनाया जाता है।

संबंधित सामग्री

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले CEO एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्रा अयोध्या पहुंचे। उन्होंने कहा, “राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा का अवसर मिला है।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

बीजेपी संगठन में बदलाव के बाद अब केंद्र की मोदी सरकार में भी बड़े फेरबदल की चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में संभावित कैबिनेट विस्तार और मंत्रालयों में बदलाव को लेकर कई तरह की अटकलें सामने

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से की मुलाकात, भारतीय संसदीय फोरम पर हुई चर्चा

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से की मुलाकात, भारतीय संसदीय फोरम पर हुई चर्चा

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने संसद भवन में रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से मुलाकात कर भारतीय संसदीय फोरम और लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करने पर चर्चा की।

कड़ाही में गिलास रखकर बनती है आंध्र की फेमस 'डिब्बा रोटी', बाहर कुरकुरी अंदर स्पंजी

कड़ाही में गिलास रखकर बनती है आंध्र की फेमस 'डिब्बा रोटी', बाहर कुरकुरी अंदर स्पंजी

आंध्र प्रदेश की मशहूर डिब्बा रोटी एक अनोखी डिश है, जो इडली बैटर से तैयार होती है। कड़ाही में गिलास रखकर बनने वाली यह रोटी बाहर से क्रिस्पी और अंदर से नरम होती है।