muradabad-cdo-school-inspection-smart-class-midday

मुरादाबाद में सीडीओ का औचक निरीक्षण, स्कूलों में स्मार्ट क्लास और सफाई व्यवस्था सुधारने के निर्देश

मुरादाबाद में मुख्य विकास अधिकारी मृणाली अविनाश जोशी ने कई परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण कर मिड-डे मील, साफ-सफाई और स्मार्ट क्लास के संचालन की समीक्षा की तथा आवश्यक निर्देश दिए।

By : Local News of India
मुरादाबाद में सीडीओ का औचक निरीक्षण, स्कूलों में स्मार्ट क्लास और सफाई व्यवस्था सुधारने के निर्देश

लिसिका ग्रोवर 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

 

मुरादाबाद नगर क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों का गुरुवार को मुख्य विकास अधिकारी मृणाली अविनाश जोशी ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था, मिड-डे मील और बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के क्रम में सीडीओ प्राथमिक विद्यालय मऊ, उच्च प्राथमिक विद्यालय मऊ, प्राथमिक विद्यालय भटावली और प्राथमिक विद्यालय काजीपुरा पहुंचीं। यहां उन्होंने मिड-डे मील योजना के तहत निर्धारित मेन्यू के अनुसार भोजन की गुणवत्ता और उपलब्धता की जांच की, जो संतोषजनक पाई गई।

उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि सभी विद्यार्थियों को नई पाठ्य पुस्तकें वितरित की जा चुकी हैं। इसके साथ ही कक्षा-कक्षों, हैंडवॉश एरिया और विद्यालय परिसर की साफ-सफाई का निरीक्षण करते हुए स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए।

कक्षा में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था नहीं होने पर उन्होंने प्रधानाध्यापक को इसे तत्काल सुधारने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने विज्ञान प्रयोगशालाओं और स्मार्ट क्लास को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर जोर दिया, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा मिल सके।

इसके अलावा, सीडीओ ने विद्यालयों में नामांकन और विद्यार्थियों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए भी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री फडणवीस की अध्यक्षता में IIM मुंबई के विकास और विस्तार पर उच्चस्तरीय बैठक

मुख्यमंत्री फडणवीस की अध्यक्षता में IIM मुंबई के विकास और विस्तार पर उच्चस्तरीय बैठक

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई स्थित वर्षा निवास पर IIM मुंबई के विकास, शैक्षणिक विस्तार, प्रशासनिक योजनाओं और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा की।

आगरा RPF-डिप्टी SS विवाद पर भड़के BJP सांसद, बोले- वर्दी और सरकार दोनों की बदनामी

आगरा कैंट स्टेशन पर RPF और डिप्टी SS विवाद के बाद BJP सांसद ने नाराजगी जताई। उन्होंने घटना को वर्दी और सरकार की छवि खराब करने वाला बताया। मामले में RPF कर्मियों पर कार्रवाई हुई है।

एग्जाम के 52 दिन बाद भी CBSE 10वीं सेकंड बोर्ड रिजल्ट का इंतजार, छात्र परेशान

CBSE कक्षा 10वीं सेकंड बोर्ड रिजल्ट 2026 में देरी से लाखों छात्र परेशान हैं। परीक्षा खत्म हुए 52 दिन बीत चुके हैं, लेकिन बोर्ड ने अभी तक रिजल्ट की तारीख घोषित नहीं की है।

गाजियाबाद के निर्माणाधीन मॉल में 7 वर्षीय बच्ची का शव मिला, जांच जारी

गाजियाबाद के निर्माणाधीन मॉल में 7 वर्षीय बच्ची का शव मिला, जांच जारी

गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन स्थित निर्माणाधीन मॉल से 7 वर्षीय बच्ची का शव बरामद हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

आजमगढ़ हत्याकांड में 3 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने सुनाई सजा

आजमगढ़ हत्याकांड में 3 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने सुनाई सजा

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ की एक अदालत ने हत्या के मामले में तीन दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। अदालत ने दोषियों पर जुर्माना भी लगाया।