MP BOARD RESULT 2026

एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजे आज, CM मोहन यादव करेंगे घोषणा

Mohan Yadav आज एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम जारी करेंगे। छात्र वेबसाइट, मोबाइल ऐप और डिजिलॉकर के जरिए सुबह 11 बजे से रिजल्ट देख सकेंगे।

By : Local News of India
एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजे आज, CM मोहन यादव करेंगे घोषणा

एमपी बोर्ड रिजल्ट जारी होने से पहले छात्र मोबाइल और वेबसाइट पर नतीजे देखने की तैयारी में

गुरप्रीत कालरा 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

Mohan Yadav आज बुधवार को Madhya Pradesh बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित करेंगे। यह घोषणा भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास से सुबह 11 बजे की जाएगी।

माध्यमिक शिक्षा मंडल के अनुसार, छात्र-छात्राएं अपने परीक्षा परिणाम आधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल ऐप और डिजिलॉकर के माध्यम से आसानी से देख सकेंगे।

रिजल्ट देखने के लिए विद्यार्थी mpbse.mponline.gov.in और digilocker.gov.in पर लॉगिन कर सकते हैं। इसके अलावा Google Play Store से MPBSE Mobile App या MP Mobile App डाउनलोड कर ‘Know Your Result’ विकल्प के जरिए भी परिणाम देखा जा सकता है।

इस वर्ष प्रदेश में करीब 16 लाख से अधिक छात्रों ने बोर्ड परीक्षाओं में भाग लिया, जिनमें लगभग 9 लाख से अधिक छात्र कक्षा 10वीं और करीब 7 लाख छात्र कक्षा 12वीं के हैं। परीक्षा के लिए राज्यभर में 3856 केंद्र बनाए गए थे।

विशेषज्ञों ने छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी है कि परिणाम को लेकर अनावश्यक तनाव न लें। बच्चों को मानसिक सहयोग, पर्याप्त नींद और संतुलित आहार के साथ सकारात्मक माहौल देना जरूरी है।

संबंधित सामग्री

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले CEO एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्रा अयोध्या पहुंचे। उन्होंने कहा, “राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा का अवसर मिला है।

मुख्यमंत्री फडणवीस की अध्यक्षता में IIM मुंबई के विकास और विस्तार पर उच्चस्तरीय बैठक

मुख्यमंत्री फडणवीस की अध्यक्षता में IIM मुंबई के विकास और विस्तार पर उच्चस्तरीय बैठक

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई स्थित वर्षा निवास पर IIM मुंबई के विकास, शैक्षणिक विस्तार, प्रशासनिक योजनाओं और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा की।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

बीजेपी संगठन में बदलाव के बाद अब केंद्र की मोदी सरकार में भी बड़े फेरबदल की चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में संभावित कैबिनेट विस्तार और मंत्रालयों में बदलाव को लेकर कई तरह की अटकलें सामने

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से की मुलाकात, भारतीय संसदीय फोरम पर हुई चर्चा

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से की मुलाकात, भारतीय संसदीय फोरम पर हुई चर्चा

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने संसद भवन में रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से मुलाकात कर भारतीय संसदीय फोरम और लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करने पर चर्चा की।