matigara-naxalbari-tmc-campaign-shankar-malakar-te

माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी में TMC का जोरदार प्रचार, शंकर मालाकार ने चाय बागानों में साधा वोटरों को

माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी सीट से तृणमूल उम्मीदवार शंकर मालाकार ने चाय बागानों में प्रचार कर केंद्र सरकार पर आरोप लगाए और श्रमिकों से समर्थन मांगा।

By : Local News of India
माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी में TMC का जोरदार प्रचार, शंकर मालाकार ने चाय बागानों में साधा वोटरों को

नक्सलबाड़ी चाय बागान में चुनाव प्रचार करते TMC उम्मीदवार शंकर मालाकार

गुरप्रीत कालरा 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

पश्चिम बंगाल के माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी के बीच शंकर मालाकार ने चाय बागान क्षेत्रों में जोरदार प्रचार अभियान चलाया। उन्होंने श्रमिकों के बीच पहुंचकर अपनी पार्टी की योजनाओं और राज्य सरकार के कार्यों को गिनाते हुए समर्थन की अपील की।

सोमवार सुबह नक्सलबाड़ी चाय बागान में आयोजित प्रचार कार्यक्रम के दौरान उनके साथ आईएनटीटीयूसी के जिला अध्यक्ष निरजल दे, एसटी ब्लॉक अध्यक्ष अजय उरांव और मोहम्मद शमशेर समेत कई स्थानीय नेता मौजूद रहे।

प्रचार के दौरान शंकर मालाकार ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उसकी कथित असहयोगिता के कारण राज्य की ‘चाय सुंदरी’ जैसी योजनाओं का पूरा लाभ श्रमिकों तक नहीं पहुंच पा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लगातार श्रमिकों के हित में काम कर रही है, लेकिन केंद्र की नीतियां बाधा बन रही हैं।

उन्होंने दावा किया कि ममता बनर्जी के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस को चाय बागान क्षेत्रों में व्यापक समर्थन मिल रहा है और इस बार श्रमिक 100 प्रतिशत मतदान पार्टी के पक्ष में करेंगे।

इसके साथ ही उन्होंने नरेंद्र मोदी के चुनावी प्रचार पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि इसका उल्टा असर पड़ेगा और इससे तृणमूल कांग्रेस को और अधिक समर्थन मिलेगा।

मालाकार ने यह भी दावा किया कि इस सीट पर तृणमूल कांग्रेस के सामने कोई मजबूत प्रतिद्वंद्वी नहीं है और पार्टी इस बार बड़ी जीत दर्ज करेगी।

संबंधित सामग्री

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले CEO एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्रा अयोध्या पहुंचे। उन्होंने कहा, “राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा का अवसर मिला है।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

बीजेपी संगठन में बदलाव के बाद अब केंद्र की मोदी सरकार में भी बड़े फेरबदल की चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में संभावित कैबिनेट विस्तार और मंत्रालयों में बदलाव को लेकर कई तरह की अटकलें सामने

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से की मुलाकात, भारतीय संसदीय फोरम पर हुई चर्चा

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से की मुलाकात, भारतीय संसदीय फोरम पर हुई चर्चा

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने संसद भवन में रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से मुलाकात कर भारतीय संसदीय फोरम और लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करने पर चर्चा की।

'खेला होबे दिवस' के जवाब में BJP का नया दांव, 'आयुष्मान दिवस' मनाने की तैयारी

'खेला होबे दिवस' के जवाब में BJP का नया दांव, 'आयुष्मान दिवस' मनाने की तैयारी

'खेला होबे दिवस' को लेकर पश्चिम बंगाल की राजनीति में BJP ने 'आयुष्मान दिवस' के जरिए जवाबी रणनीति अपनाई है।