लिसिका ग्रोवर
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में सरकारी गेहूं खरीद केंद्र पर रात में चहेते किसानों की तौल कराने का मामला सामने आने के बाद केंद्र प्रभारी पर कार्रवाई की तैयारी तेज हो गई है। किसानों द्वारा रात में तौल की तस्वीरें उच्चाधिकारियों को भेजने और जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के बाद जांच कराई गई, जिसमें आरोप सही पाए गए। जांच में खुलासा हुआ कि निर्धारित समय शाम साढ़े छह बजे के बाद भी देर रात तक गेहूं की तौल की जा रही थी और इसमें पक्षपात किया गया। सहायक निबंधक सहकारिता अर्जेंद्र कुमार ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर जैतपुर सहकारी संघ के केंद्र प्रभारी के निलंबन की संस्तुति की गई है। वहीं केंद्र प्रभारी ने सफाई देते हुए कहा कि किसानों की भारी भीड़ और दबाव के कारण तौल करानी पड़ी।