मधेपुरा में सिलेंडर के लिए लंबी कतार

मधेपुरा में गैस के लिए हाहाकार: एजेंसियों पर लंबी कतारें, कई दिनों से सिलेंडर के इंतजार में लोग परेशान

वैश्विक तनाव के बीच मधेपुरा में रसोई गैस को लेकर अफरातफरी का माहौल है। एजेंसियों पर लंबी कतारें लग रही हैं, जबकि कई उपभोक्ता कई दिनों से सिलेंडर के इंतजार में भटक रहे हैं।

By : Local News of India
मधेपुरा में गैस के लिए हाहाकार: एजेंसियों पर लंबी कतारें, कई दिनों से सिलेंडर के इंतजार में लोग परेशान

मधेपुरा की गैस एजेंसी के बाहर सिलेंडर लेने के लिए लगी उपभोक्ताओं की लंबी कतार, कई दिनों से गैस के इंतजार में लोग परेशान।

आकांशा खटाना 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

देश-दुनिया में चल रहे तनाव और युद्ध जैसे हालात का असर अब आम लोगों की जिंदगी पर भी दिखने लगा है। इसी का असर मधेपुरा में भी देखने को मिल रहा है, जहां रसोई गैस को लेकर हाहाकार जैसी स्थिति बन गई है। शहर की विभिन्न गैस एजेंसियों पर सुबह से ही लोगों की लंबी कतार लग रही है और सैकड़ों उपभोक्ता गैस सिलेंडर के लिए भटकते नजर आ रहे हैं।

मधेपुरा स्थित मेजर योगेंद्र गैस एजेंसी के बाहर इन दिनों रोजाना भारी भीड़ उमड़ रही है। गैस लेने के लिए सुबह से ही लोग लाइन में खड़े हो जाते हैं, लेकिन कई उपभोक्ताओं को कई-कई दिनों तक इंतजार के बाद भी खाली हाथ वापस लौटना पड़ रहा है। स्थिति यह हो गई है कि लोगों के घरों में चूल्हा जलाना मुश्किल हो गया है और रसोई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो रही है। हालांकि गैस आपूर्ति करने वाली कंपनियों का कहना है कि गैस की पर्याप्त उपलब्धता है और किसी तरह की कमी नहीं है। इसके बावजूद जमीन पर जो स्थिति दिखाई दे रही है, वह अलग कहानी बयां कर रही है।

एजेंसियों पर भीड़ और गैस नहीं मिलने की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। गैस लेने पहुंचे उपभोक्ता विवेकानंद यादव ने बताया कि वे पिछले पांच दिनों से लगातार एजेंसी का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें गैस नहीं मिल पाया है।

उन्होंने कहा कि हर दिन उम्मीद के साथ आते हैं, लेकिन अंत में निराश होकर लौटना पड़ता है। वहीं अमिश यादव ने बताया कि वे भी चार दिनों से गैस के लिए परेशान हैं। उनका कहना है कि घर में गैस खत्म हो चुका है और खाना बनाने में काफी परेशानी हो रही है। कई परिवार अब लकड़ी या वैकल्पिक साधनों का सहारा लेने को मजबूर हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे युद्ध और तेल-गैस बाजार में बने अस्थिर माहौल के कारण लोगों में आशंका बढ़ गई है। इसी कारण बड़ी संख्या में लोग एक साथ गैस लेने एजेंसी पहुंच रहे हैं, जिससे स्थिति और अधिक अव्यवस्थित हो गई है।

शहरवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि गैस की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए और एजेंसियों पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए उचित व्यवस्था की जाए, ताकि आम लोगों को इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। वही इस संबंध में जिला प्रशासन द्वारा कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

संबंधित सामग्री

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। कर्मचारियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी के बीच दमकल टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते समय शटलकॉक को लेकर हुए मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान 9 साल के मासूम पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

दिल्ली में कॉन्स्टेबल पर पत्नी की हत्या का आरोप, गोली मारकर सड़क पर छोड़ी डेडबॉडी

दिल्ली के पूर्वी जिले में पुलिस कॉन्स्टेबल पर पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है।

18 साल बाद टूटा IPL का सबसे सफल रिश्ता, CSK से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

CSK और स्टीफन फ्लेमिंग का 18 साल पुराना साथ खत्म हो गया है। पांच बार की IPL चैंपियन टीम के कोच रहे फ्लेमिंग ने भावुक संदेश के साथ फ्रेंचाइजी को अलविदा कहा।