गुरप्रीत कालरा
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां आर्थिक तनाव और कर्ज का दबाव एक युवक की मौत की वजह बन गया। बताया जा रहा है कि युवक ने कुछ समय पहले डीसीएम वाहन खरीदा था, जिसकी EMI वह पिछले तीन महीनों से नहीं चुका पा रहा था।
लगातार बढ़ते आर्थिक दबाव और मानसिक तनाव के चलते युवक परेशान रहने लगा। परिजनों के मुताबिक, वह कई दिनों से चिंता में डूबा हुआ था। इसी तनाव में आकर युवक ने आत्महत्या जैसा खौफनाक कदम उठा लिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है।
इस घटना ने एक बार फिर बढ़ते आर्थिक दबाव और मानसिक तनाव को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।