LPG PRICE HIKE COMMERCIAL CYLINDER APRIL 2026

कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम में बड़ा उछाल

नए वित्त वर्ष के पहले दिन कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम 218 रुपये तक बढ़े। घरेलू सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिली।

By : Local News of India
कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम में बड़ा उछाल

गुरप्रीत कालरा 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

नए वित्त वर्ष 2026-27 के पहले दिन देशभर में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर के दाम में 195 से 218 रुपये तक का इजाफा किया है।

Indian Oil Corporation के मुताबिक, इस बढ़ोतरी के बाद Delhi में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1,883 रुपये से बढ़कर 2,078.50 रुपये हो गई है। वहीं Mumbai में यह 2,031 रुपये, Kolkata में 2,208 रुपये और Chennai में 2,246.50 रुपये तक पहुंच गई है।

यह लगातार चार महीनों में पांचवीं बार है जब कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है, जिससे होटल, रेस्टोरेंट और अन्य व्यवसायों पर लागत का दबाव बढ़ेगा।

हालांकि राहत की बात यह है कि घरेलू उपयोग वाले 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। फिलहाल दिल्ली में घरेलू सिलेंडर 913 रुपये, मुंबई में 912.50 रुपये, कोलकाता में 939 रुपये और चेन्नई में 928.50 रुपये में मिल रहा है।

विशेषज्ञों का मानना है कि इस बढ़ोतरी का असर आने वाले दिनों में खाने-पीने की चीजों और सेवाओं की कीमतों पर भी देखने को मिल सकता है।

संबंधित सामग्री

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले CEO एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्रा अयोध्या पहुंचे। उन्होंने कहा, “राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा का अवसर मिला है।

Dollar vs Rupee Today: डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत, 47 पैसे की जोरदार छलांग; जानिए बड़ी वजह

Dollar vs Rupee Today: डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत, 47 पैसे की जोरदार छलांग; जानिए बड़ी वजह

डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये ने आज जोरदार वापसी की। शुरुआती कारोबार में रुपया 47 पैसे मजबूत होकर 94.26 रुपये प्रति डॉलर तक पहुंच गया।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

बीजेपी संगठन में बदलाव के बाद अब केंद्र की मोदी सरकार में भी बड़े फेरबदल की चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में संभावित कैबिनेट विस्तार और मंत्रालयों में बदलाव को लेकर कई तरह की अटकलें सामने

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से की मुलाकात, भारतीय संसदीय फोरम पर हुई चर्चा

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से की मुलाकात, भारतीय संसदीय फोरम पर हुई चर्चा

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने संसद भवन में रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से मुलाकात कर भारतीय संसदीय फोरम और लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करने पर चर्चा की।