lpg-5kg-cylinder-quota-doubled-migrants

मध्य-पूर्व तनाव के बीच सरकार का बड़ा फैसला, 5 किलो LPG सिलेंडर का कोटा दोगुना

पश्चिम एशिया में तनाव के चलते गैस सप्लाई प्रभावित होने की आशंका के बीच केंद्र सरकार ने 5 किलो के छोटे LPG सिलेंडर का कोटा दोगुना कर दिया है, जिससे प्रवासी मजदूरों और छात्रों को राहत मिलेगी।

By : Local News of India
मध्य-पूर्व तनाव के बीच सरकार का बड़ा फैसला, 5 किलो LPG सिलेंडर का कोटा दोगुना

Government doubles supply of 5 kg LPG cylinders to ensure availability for migrants amid global tensions.

गुरप्रीत कालरा 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच देश में रसोई गैस की उपलब्धता को बनाए रखने के लिए केंद्र सरकार ने अहम कदम उठाया है। सरकार ने 5 किलोग्राम वाले छोटे फ्री ट्रेड एलपीजी (FTL) सिलेंडर के सप्लाई कोटे को दोगुना करने का फैसला किया है।

Petroleum Ministry of India द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, छोटे सिलेंडर की आपूर्ति बढ़ाने के लिए 2 और 3 मार्च को ओपन मार्केट में सप्लाई किए गए सिलेंडरों की संख्या को आधार बनाया गया है।

यह फैसला खासतौर पर उन लोगों के लिए राहत लेकर आया है, जो गांव से शहरों में काम या पढ़ाई के लिए आते हैं। प्रवासी मजदूर और छात्र बिना स्थायी गैस कनेक्शन के इन छोटे सिलेंडरों का उपयोग आसानी से कर सकते हैं।

इन सिलेंडरों की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इन्हें लेने के लिए स्थायी पते की जरूरत नहीं होती। केवल वैध पहचान पत्र दिखाकर इन्हें प्राप्त किया जा सकता है, जिससे अस्थायी रूप से शहरों में रहने वाले लोगों को बड़ी सुविधा मिलती है।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि ये 5 किलो वाले एफटीएल सिलेंडर राज्य के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभागों के माध्यम से उपलब्ध कराए जाएंगे और इनकी सप्लाई मुख्य रूप से प्रवासियों को ध्यान में रखकर की जाएगी।

पश्चिम एशिया में हालात बिगड़ने के बाद सरकार लगातार पेट्रोलियम उत्पादों की उपलब्धता सुनिश्चित करने में जुटी है। पहले भी सरकार की ओर से कहा गया था कि पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की सप्लाई को लेकर किसी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी।

सरकार ने आम जनता से अपील की है कि वे घबराहट में गैस सिलेंडर की खरीदारी न करें और केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें। साथ ही एलपीजी बुकिंग के लिए डिजिटल माध्यम अपनाने की सलाह भी दी गई है।

इसके अलावा, अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों जैसे जरूरी क्षेत्रों के लिए घरेलू एलपीजी और पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) की सप्लाई को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि आवश्यक सेवाएं प्रभावित न हों।
 

संबंधित सामग्री

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। कर्मचारियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी के बीच दमकल टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले CEO एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्रा अयोध्या पहुंचे। उन्होंने कहा, “राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा का अवसर मिला है।

किरेन रिजिजू और एना ब्रनाबिक की अहम मुलाकात, भारत-सर्बिया संसदीय संबंधों को मजबूत करने पर जोर

किरेन रिजिजू और एना ब्रनाबिक की अहम मुलाकात, भारत-सर्बिया संसदीय संबंधों को मजबूत करने पर जोर

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सर्बियाई नेशनल असेंबली की अध्यक्ष एना ब्रनाबिक से मुलाकात कर भारत-सर्बिया के संसदीय आदान-प्रदान, द्विपक्षीय सहयोग और पारंपरिक मित्रता को मजबूत करने पर चर्चा की

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

बीजेपी संगठन में बदलाव के बाद अब केंद्र की मोदी सरकार में भी बड़े फेरबदल की चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में संभावित कैबिनेट विस्तार और मंत्रालयों में बदलाव को लेकर कई तरह की अटकलें सामने