अंजली गुप्ता
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया l
कूचबिहार से बड़ी खबर सामने आई है। कूचबिहार दक्षिण विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार रथीन्द्रनाथ बसु के चुनाव प्रचार काफिले पर मंगलवार को सुतकाबाड़ी इलाके में हमला किया गया।
सूत्रों के अनुसार, प्रचार के बाद काफिला वापस लौट रहा था, तभी कुछ लोगों ने गाड़ियों पर ईंट-पत्थर फेंके और लाठी-डंडों से हमला किया। हमले में काफिले की एक गाड़ी के शीशे टूट गए और भाजपा के एक कार्यकर्ता का सिर फट गया, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।
भाजपा ने इस हमले के लिए तृणमूल कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है। वहीं तृणमूल ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि मतदाता सूची में नाम हटने के कारण लोगों की नाराजगी इस घटना का कारण है।
इस घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया और भाजपा उम्मीदवार को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। इससे पहले, साउथ 24 परगना में भी भाजपा पर हमले के आरोप लगे थे।
यह घटना आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक संवेदनशीलता को उजागर करती है।