KAITHAL FATHER KILLS DAUGHTER CASE

कैथल में हैवान बना पिता बेटी की हत्या कर रची किडनैपिंग की झूठी कहानी

कैथल में पिता ने 11 साल की बेटी की हत्या कर अपहरण की झूठी कहानी रची। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल किया, शक के चलते वारदात को अंजाम दिया।

By : Local News of India
कैथल में हैवान बना पिता बेटी की हत्या कर रची किडनैपिंग की झूठी कहानी

गुरप्रीत कालरा 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

Kaithal जिले के गांव प्योदा में एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता ने अपनी 11 वर्षीय बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी और बाद में अपहरण की झूठी कहानी गढ़ दी।

जानकारी के अनुसार, आरोपी गोवर्धन ने पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल कर बेटी के अपहरण की सूचना दी और लूटपाट का भी दावा किया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां नहर के पास एक गड्ढे में बच्ची का शव बरामद हुआ।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी अपनी बेटी को मामा के घर छोड़ने के बहाने घर से लेकर निकला था और रास्ते में प्योदा गांव के पास उसकी हत्या कर दी।

पुलिस की सख्त पूछताछ के दौरान आरोपी टूट गया और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था और वह बच्ची को अपनी संतान नहीं मानता था, इसी शक के चलते उसने यह जघन्य अपराध किया।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

संबंधित सामग्री

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते समय शटलकॉक को लेकर हुए मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान 9 साल के मासूम पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले CEO एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्रा अयोध्या पहुंचे। उन्होंने कहा, “राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा का अवसर मिला है।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

बीजेपी संगठन में बदलाव के बाद अब केंद्र की मोदी सरकार में भी बड़े फेरबदल की चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में संभावित कैबिनेट विस्तार और मंत्रालयों में बदलाव को लेकर कई तरह की अटकलें सामने

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से की मुलाकात, भारतीय संसदीय फोरम पर हुई चर्चा

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से की मुलाकात, भारतीय संसदीय फोरम पर हुई चर्चा

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने संसद भवन में रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से मुलाकात कर भारतीय संसदीय फोरम और लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करने पर चर्चा की।