jnu-samata-juloos-vc-resignation-clash

जेएनयू में ‘समता जुलूस’ पर टकराव, कुलपति के इस्तीफे की मांग के बीच छात्र समूहों में झड़प

कुलपति के इस्तीफे की मांग को लेकर निकाले गए ‘समता जुलूस’ के दौरान जेएनयू में दो छात्र समूहों के बीच झड़प हो गई।

By : Local News of India
जेएनयू में ‘समता जुलूस’ पर टकराव, कुलपति के इस्तीफे की मांग के बीच छात्र समूहों में झड़प

Clash during ‘Samata March’ at JNU.

अंजली  गुप्ता 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

नई दिल्ली, 23 फरवरी। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय परिसर में सोमवार तड़के दो छात्र समूहों के बीच झड़प का मामला सामने आया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हिंसा और मारपीट के आरोप लगाए हैं।

जानकारी के अनुसार, छात्रसंघ की ओर से निष्कासन आदेश वापस लेने और कुलपति शांतिश्री धुलीपुडी पंडित के इस्तीफे की मांग को लेकर पूर्वी गेट की ओर ‘समता जुलूस’ निकालने का आह्वान किया गया था। इसी दौरान विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई।छात्रों का आरोप है कि रविवार देर रात करीब 1:30 बजे दोनों समूहों के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जो बाद में झड़प में बदल गई। कथित पथराव की घटना में कुछ छात्रों के घायल होने की बात भी कही गई है।

दूसरे छात्र संगठन के एक पदाधिकारी ने आरोप लगाया कि विरोध मार्च को एक स्थान से दूसरे स्थान की ओर मोड़ा गया और कुछ छात्रों पर प्रदर्शन में शामिल होने का दबाव बनाया गया। उनका कहना है कि कक्षाएं और पुस्तकालय बंद कराने की कोशिश की गई। विरोध करने पर कथित रूप से मारपीट हुई।

एक छात्र ने दावा किया कि जुलूस के दौरान शैक्षणिक गतिविधियों को बाधित करने का प्रयास किया गया, जिसका विरोध करने पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस और सुरक्षा कर्मी परिसर में पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल मामले की शिकायत विश्वविद्यालय प्रशासन से किए जाने की बात कही जा रही है।

संबंधित सामग्री

जामिया में RSS कार्यक्रम का विरोध, ‘Go Back’ के नारे; कैंपस में भारी पुलिस बल तैनात

जामिया में RSS कार्यक्रम का विरोध, ‘Go Back’ के नारे; कैंपस में भारी पुलिस बल तैनात

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में RSS से जुड़े कार्यक्रम को लेकर छात्रों के विरोध ने माहौल गरमा दिया। ‘Go Back’ के नारों के बीच कैंपस में भारी पुलिस बल तैनात किया गया और सुरक्षा कड़ी कर दी गई।

धोनी की सलाह के बाद ही युवराज ने लिया संन्यास, चयनकर्ताओं के प्लान से थे बाहर

धोनी की सलाह के बाद ही युवराज ने लिया संन्यास, चयनकर्ताओं के प्लान से थे बाहर

पूर्व ऑलराउंडर Yuvraj Singh ने खुलासा किया कि MS Dhoni से मिली स्पष्ट जानकारी के बाद ही उन्होंने 2019 में संन्यास लेने का फैसला किया। टीम मैनेजमेंट से उन्हें कोई साफ संकेत नहीं मिला था।

ऑपरेशन चक्रव्यूह में बड़ी सफलता: 20 किलो डोडा पोस्त मामले का 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

ऑपरेशन चक्रव्यूह में बड़ी सफलता: 20 किलो डोडा पोस्त मामले का 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

Jodhpur में पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत 20 किलो डोडा पोस्त मामले के वांछित 5 हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया।

घाटमपुर पावर प्रोजेक्ट की तीसरी यूनिट सिंक्रोनाइज, यूपी ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर एक और कदम

घाटमपुर पावर प्रोजेक्ट की तीसरी यूनिट सिंक्रोनाइज, यूपी ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर एक और कदम

Ghatampur तापीय विद्युत परियोजना की 660 मेगावाट यूनिट-3 सफलतापूर्वक ग्रिड से जुड़ी, यूपी की बिजली क्षमता में बड़ा इजाफा।

बलोचिस्तान में बड़ा हमला: BLA का दावा- 86 पाकिस्तानी जवान मारे, कई ठिकाने तबाह

बलोचिस्तान में बड़ा हमला: BLA का दावा- 86 पाकिस्तानी जवान मारे, कई ठिकाने तबाह

Balochistan में Balochistan Liberation Army ने 86 पाकिस्तानी जवानों के मारे जाने का दावा किया, कई सैन्य ठिकानों पर हमले।