jaunpur-vhp-bajrang-dal-protest-love-jihad-demand

जौनपुर में विहिप-बजरंग दल का विशाल प्रदर्शन, ‘लव जिहाद’ और अवैध कब्जों पर सख्त कार्रवाई की मांग

जौनपुर में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने कथित ‘लव जिहाद’, अवैध कब्जों और जिहादी मानसिकता के खिलाफ विशाल धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर कठोर कार्रवाई की मांग

By : Local News of India
जौनपुर में विहिप-बजरंग दल का विशाल प्रदर्शन, ‘लव जिहाद’ और अवैध कब्जों पर सख्त कार्रवाई की मांग

जौनपुर में विहिप और बजरंग दल का विशाल प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपते कार्यकर्ता

गुरप्रीत कालरा 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

उत्तर प्रदेश के जौनपुर में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के नेतृत्व में शुक्रवार शाम 5 बजे एक विशाल धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। यह प्रदर्शन देश में बढ़ती कथित ‘विकृत जिहादी मानसिकता’, अवैध कब्जों और सुनियोजित षड्यंत्रों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर किया गया।

प्रदर्शन पॉलिटेक्निक चौराहा, कृषि भवन के निकट से शुरू हुआ और बाजिदपुर तिराहा व जेसीज चौराहा होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर सभा में परिवर्तित हो गया। प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह को सौंपा।

बजरंग दल के जिला मिलन केंद्र प्रमुख आशुतोष सिंह ने कहा कि देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर करने वाली जिहादी मानसिकता अब राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा और सामाजिक सद्भाव के लिए गंभीर खतरा बन चुकी है। उन्होंने इस मानसिकता के खिलाफ तत्काल और कठोर कार्रवाई की आवश्यकता पर जोर दिया।

जिला संयोजक समर बहादुर सिंह ने हाल के कुछ मामलों का हवाला देते हुए कहा कि नासिक में टीसीएस जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं के आसपास उजागर हुए मामलों से स्पष्ट है कि ‘लव जिहाद’ का जाल अब शिक्षित समाज और पेशेवर क्षेत्रों तक पहुंच चुका है। उन्होंने अमरावती में एक व्यक्ति द्वारा नाबालिग हिंदू लड़कियों के कथित शोषण, अश्लील वीडियो बनाने और ब्लैकमेल करने के मामले का भी उल्लेख किया।

बजरंग दल ने आरोप लगाया कि देशभर में हिंदू लड़कियों के शारीरिक शोषण, ब्लैकमेल और जबरन धर्मांतरण की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे समाज में असुरक्षा और अशांति का माहौल बन रहा है।

संगठन ने वन भूमि, सार्वजनिक भूमि, रेल विभाग और सेना की सुरक्षित भूमि पर अवैध कब्जों पर भी गंभीर चिंता जताई। ज्ञापन में कहा गया कि मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में अल्पसंख्यक हिंदू परिवारों और जनजातीय समाज की बालिकाओं का शारीरिक और मानसिक शोषण कर उन्हें पलायन के लिए मजबूर किया जा रहा है।

संगठन ने मांग की कि ऐसे तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ त्वरित और कठोर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही ‘लव जिहाद’ और जबरन धर्मांतरण को रोकने के लिए कठोर केंद्रीय कानून लागू किया जाए।

कार्यक्रम में उदयराज सिंह, लालमणि पांडेय, सूरज, अनिल कौशल, सत्येंद्र सिंह, सुनील मौर्य, महेंद्र सिंह, गणेश मोदनवाल, शिवम अग्रहरी, आनंद उपाध्याय, दीपक श्रीवास्तव, राहुल बाबा, कुबेर कुशवाहा, विशाल मोदनवाल, अवनीश मौर्य और शनि मौर्य सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संबंधित सामग्री

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले CEO एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्रा अयोध्या पहुंचे। उन्होंने कहा, “राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा का अवसर मिला है।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

बीजेपी संगठन में बदलाव के बाद अब केंद्र की मोदी सरकार में भी बड़े फेरबदल की चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में संभावित कैबिनेट विस्तार और मंत्रालयों में बदलाव को लेकर कई तरह की अटकलें सामने

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से की मुलाकात, भारतीय संसदीय फोरम पर हुई चर्चा

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से की मुलाकात, भारतीय संसदीय फोरम पर हुई चर्चा

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने संसद भवन में रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से मुलाकात कर भारतीय संसदीय फोरम और लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करने पर चर्चा की।

आगरा RPF-डिप्टी SS विवाद पर भड़के BJP सांसद, बोले- वर्दी और सरकार दोनों की बदनामी

आगरा कैंट स्टेशन पर RPF और डिप्टी SS विवाद के बाद BJP सांसद ने नाराजगी जताई। उन्होंने घटना को वर्दी और सरकार की छवि खराब करने वाला बताया। मामले में RPF कर्मियों पर कार्रवाई हुई है।