भारतीयों की सुरक्षित वापसी शुरू

इज़राइल–ईरान युद्ध का असर: दुबई से 217 भारतीय सुरक्षित लौटे, केंद्र ने शुरू की विशेष उड़ानें

इज़राइल–ईरान युद्ध से पश्चिम एशिया में हालात बिगड़े। दुबई में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए केंद्र सक्रिय, विशेष उड़ान से 217 यात्री चेन्नई पहुंचे।

By : Local News of India
इज़राइल–ईरान युद्ध का असर: दुबई से 217 भारतीय सुरक्षित लौटे, केंद्र ने शुरू की विशेष उड़ानें

चेन्नई एयरपोर्ट पर दुबई से लौटे यात्रियों का भावुक स्वागत, युद्ध के साए से सुरक्षित भारत वापसी।

आकांशा खटाना
लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया 

इज़राइल–ईरान युद्ध के चलते दुबई में फंसे लाेगाें लाेगाें काे निकालने के लिए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने कवायद शुरू कर दी है। तीन दिनों के बाद मंगलवार तड़के सुबह एक विशेष विमान के जरिए 217 यात्री चेन्नई पहुंच गए हैं।

दरअसल, अमेरिका–ईरान के बीच परमाणु समझौता विफल होने के बाद इज़राइल और अमेरिका ने मिलकर ईरान पर हवाई हमले शुरू कर दिए हैं। इसके जवाब में ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने भी इज़राइल पर बड़े पैमाने पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं। इसओ अलावा ईरान ने अमेरिका के सहयोगी देशों बहरीन, कतर और संयुक्त अरब अमीरात पर भी ईरान ने हमले किए हैं। इससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारी तनाव पैदा हो गया है।

पश्चिम एशिया में युद्ध के कारण दुबई, सऊदी अरब सहित कई खाड़ी देशों में उड़ान सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं। इसके चलते वहां बड़ी संख्या में भारतीय फंसे गए हैं। इस स्थिति में खाड़ी देशों में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने सऊदी अरब के जेद्दा शहर से भारत के विभिन्न शहरों के लिए इंडिगो एयरलाइन की ओर से 10 विशेष उड़ानें संचालित करने की घोषणा की है। इसी क्रम में दुबई से विशेष विमान से 217 यात्री मंगलवार तड़के चेन्नई हवाई अड्डे पर पहुंच गए हैं। हवाई अड्डे पर उनके परिजनों ने उन्हें गले लगाकर भावुक होकर स्वागत किया। हवाई क्षेत्र की स्थिति को देखते हुए दुबई की एमिरेट्स एयरलाइन ने कल रात से सीमित संख्या में कुछ उड़ानें ही संचालित करना शुरू किया है।

जानकारी के अनुसार एयर इंडिया एक्सप्रेस ने मस्कट के लिए अपनी उड़ान सेवा आज से फिर शुरू कर दी है। दिल्ली, तिरुचिरापल्ली, कोच्चि, कोझिकोड और मुंबई से मस्कट के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानें संचालित की जा रही हैं। हालांकि, बहरीन, कुवैत, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात के लिए एयर इंडिया की उड़ान सेवाएं फिलहाल निलंबित रखी गई हैं।

संबंधित सामग्री

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। कर्मचारियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी के बीच दमकल टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते समय शटलकॉक को लेकर हुए मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान 9 साल के मासूम पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

दिल्ली में कॉन्स्टेबल पर पत्नी की हत्या का आरोप, गोली मारकर सड़क पर छोड़ी डेडबॉडी

दिल्ली के पूर्वी जिले में पुलिस कॉन्स्टेबल पर पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है।

18 साल बाद टूटा IPL का सबसे सफल रिश्ता, CSK से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

CSK और स्टीफन फ्लेमिंग का 18 साल पुराना साथ खत्म हो गया है। पांच बार की IPL चैंपियन टीम के कोच रहे फ्लेमिंग ने भावुक संदेश के साथ फ्रेंचाइजी को अलविदा कहा।