अदियाला जेल से अस्पताल शिफ्ट किए गए इमरान

इमरान खान को आंखों के इलाज के लिए पिम्स लाया गया, दूसरा इंजेक्शन दिया गया

पीटीआई संस्थापक इमरान खान को आंखों की गंभीर बीमारी के उपचार हेतु अदियाला जेल से पिम्स अस्पताल लाया गया। दूसरा इंजेक्शन दिया गया, कार्डियक टेस्ट सामान्य पाए गए।

By : Local News of India
इमरान खान को आंखों के इलाज के लिए पिम्स लाया गया, दूसरा इंजेक्शन दिया गया

कड़ी सुरक्षा के बीच इलाज के लिए पिम्स लाए गए इमरान खान।

आकांशा खटाना 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के संस्थापक और अपदस्थ प्रधानमंत्री इमरान खान को आंखों के इलाज के लिए मंगलवार को सुबह होने से पहले राजधानी के पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पिम्स) लाया गया। पिम्स अस्पताल में उनकी प्रभावित आंख की नजर वापस लाने में मदद के लिए दूसरा इंजेक्शन दिया गया।

दुनिया न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, इमरान खान को इससे पहले 24 और 25 जनवरी को भी यहां लाया गया था। उन्हें एक बार फिर खराब आंख के इलाज के लिए अदियाला जेल से दूसरी बार कड़ी सुरक्षा के बीच पिम्स अस्पताल में शिफ्ट किया गया।

डॉक्टरों ने उनकी आंखों की देखभाल के लिए तीन इंजेक्शन लिखे थे। इसमें से दूसरा इंजेक्शन लगवाने के लिए उन्हें पिम्स लाया गया। करीब एक घंटे अस्पताल में रहने के बाद उन्हें वापस जेल भेज दिया गया। पिम्स में उनके दिल की स्थिति भी चेक की गई। उन्हें तीसरा इंजेक्शन 23 मार्च को लगेगा। पिम्स ने बयान में कहा कि खान के दो टेस्ट किए गए। दोनों टेस्ट में कार्डियक फंक्शन नॉर्मल दिखा।

इमरान की सेहत सरकार और विपक्ष के बीच झगड़े का मुद्दा बन गई है। इमरान की सेहत की रिपोर्ट उनके वकील और उच्चतम न्यायालय के एमिकस क्यूरी बैरिस्टर सलमान सफदर ने न्यायालय को सौंपी थी। रिपोर्ट से पता चला है कि इमरान की आंखों में गंभीर बीमारी है। इस बीमारी को सेंट्रल रेटिनल वेन ऑक्लूजन कहते हैं। यह समस्या आमतौर पर अधिक उम्र के लोगों को होती है और यह हाई ब्लड प्रेशर, हाई कोलेस्ट्रॉल, डायबिटीज और दिल की बीमारी जैसे दिल की बीमारी से जुड़ी होती है। पिम्स ने कहा कि इमरान खान को फॉलो-अप सलाह और प्रिस्क्रिप्शन के साथ डिस्चार्ज कर दिया गया।

संबंधित सामग्री

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। कर्मचारियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी के बीच दमकल टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते समय शटलकॉक को लेकर हुए मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान 9 साल के मासूम पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

दिल्ली में कॉन्स्टेबल पर पत्नी की हत्या का आरोप, गोली मारकर सड़क पर छोड़ी डेडबॉडी

दिल्ली के पूर्वी जिले में पुलिस कॉन्स्टेबल पर पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है।

18 साल बाद टूटा IPL का सबसे सफल रिश्ता, CSK से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

CSK और स्टीफन फ्लेमिंग का 18 साल पुराना साथ खत्म हो गया है। पांच बार की IPL चैंपियन टीम के कोच रहे फ्लेमिंग ने भावुक संदेश के साथ फ्रेंचाइजी को अलविदा कहा।