लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
मुस्कान
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अब नए बोइंग 747-8 विमान में यात्रा करेंगे, जिसे कतर ने अमेरिका को उपहार स्वरूप दिया है। करीब 3300 करोड़ रुपये की लागत वाला यह विमान एयर फोर्स वन बेड़े में शामिल कर लिया गया है।
यह विमान अपनी आलीशान सुविधाओं और आधुनिक तकनीक के लिए चर्चा में है। अंदरूनी साज-सज्जा किसी लग्जरी होटल जैसी बताई जा रही है, जिसमें उच्च स्तरीय सुरक्षा और विशेष सुविधाएं मौजूद हैं।
विमान के एयर फोर्स वन बेड़े में शामिल होने के बाद इसे अमेरिकी राष्ट्रपति की आधिकारिक यात्राओं के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। इस उपहार को लेकर अमेरिका में राजनीतिक बहस भी छिड़ी हुई है।