लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
मुस्कान
रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष में एक बार फिर दोनों देशों ने एक-दूसरे पर हमले किए, जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई।
यह हमले ऐसे समय हुए हैं जब यूक्रेन के सहयोगी देश पेरिस में बैठक करने वाले हैं। इस बैठक में रूस पर दबाव बनाने और लंबे समय से जारी युद्ध को समाप्त करने के प्रयासों पर चर्चा की जानी है।
दोनों देशों के बीच पिछले चार वर्षों से अधिक समय से संघर्ष जारी है। लगातार हो रहे हमलों के कारण बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हुए हैं और कई क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है।
अंतरराष्ट्रीय समुदाय की ओर से युद्ध को समाप्त करने और बातचीत के जरिए समाधान निकालने की अपील लगातार की जाती रही है। हालांकि, जमीनी स्तर पर संघर्ष अभी भी जारी है।