wangchuk-cjp-fast-health

वांगचुक की तबीयत बिगड़ी, CJP ने पुलिस पर छात्रों से मारपीट का लगाया आरोप

जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल के पांचवें दिन सोनम वांगचुक की तबीयत बिगड़ी। CJP ने दिल्ली पुलिस पर छात्रों से मारपीट और किताबें फेंकने का आरोप लगाया।

By : Local News of India

जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल के दौरान मंच पर मौजूद सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक। पांचवें दिन उनकी तबीयत बिगड़ने पर स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ गई।

लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 
शालू कुमारी 

सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की जंतर-मंतर पर जारी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के पांचवें दिन उनकी तबीयत बिगड़ गई। CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके ने बताया कि वांगचुक का ब्लड शुगर 60 तक गिर गया है और उनका ब्लड प्रेशर भी काफी कम है। उन्होंने कहा कि यदि वांगचुक को कुछ होता है तो इसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

दिपके ने एक अन्य आरोप में कहा कि दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन स्थल पर लाइब्रेरी स्थापित करने की कोशिश कर रहे दो युवाओं के साथ कथित तौर पर मारपीट की। उनका दावा है कि पुलिस ने छत्रपति शिवाजी महाराज और भगत सिंह से जुड़ी किताबें भी फेंक दीं। उन्होंने संबंधित एसीपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इन आरोपों पर पुलिस की ओर से तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

इस बीच, वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे. आंगमो भी प्रदर्शन स्थल पहुंचीं। वहीं, ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) के छह छात्र भी अलग मंच से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी रखे हुए हैं। संगठन का दावा है कि कई छात्रों का ब्लड शुगर खतरनाक स्तर तक गिर गया है, लेकिन वे अपनी मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखेंगे।

प्रदर्शन को CPI(ML) लिबरेशन के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य और आरटीआई कार्यकर्ता निखिल डे सहित कई सामाजिक और राजनीतिक हस्तियों का समर्थन मिला। वक्ताओं ने परीक्षा प्रणाली में कथित अनियमितताओं के मुद्दे पर जवाबदेही तय करने की मांग दोहराई।

CJP का यह प्रदर्शन 20 जून से जंतर-मंतर पर जारी है। संगठन की प्रमुख मांग केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और परीक्षा प्रणाली में कथित अनियमितताओं की जवाबदेही तय करने की है।

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री फडणवीस की अध्यक्षता में IIM मुंबई के विकास और विस्तार पर उच्चस्तरीय बैठक

मुख्यमंत्री फडणवीस की अध्यक्षता में IIM मुंबई के विकास और विस्तार पर उच्चस्तरीय बैठक

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई स्थित वर्षा निवास पर IIM मुंबई के विकास, शैक्षणिक विस्तार, प्रशासनिक योजनाओं और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा की।

दिल्ली में कॉन्स्टेबल पर पत्नी की हत्या का आरोप, गोली मारकर सड़क पर छोड़ी डेडबॉडी

दिल्ली के पूर्वी जिले में पुलिस कॉन्स्टेबल पर पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है।

एग्जाम के 52 दिन बाद भी CBSE 10वीं सेकंड बोर्ड रिजल्ट का इंतजार, छात्र परेशान

CBSE कक्षा 10वीं सेकंड बोर्ड रिजल्ट 2026 में देरी से लाखों छात्र परेशान हैं। परीक्षा खत्म हुए 52 दिन बीत चुके हैं, लेकिन बोर्ड ने अभी तक रिजल्ट की तारीख घोषित नहीं की है।

राजस्थान में ट्रक ऑपरेटरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, नए नियमों के विरोध में सड़कों पर उतरे चालक

राजस्थान में ट्रक ऑपरेटरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, नए नियमों के विरोध में सड़कों पर उतरे चालक

राजस्थान में ट्रक ऑपरेटरों ने नए नियमों के विरोध में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। ट्रांसपोर्ट संगठनों का कहना है कि नए प्रावधानों से कारोबार प्रभावित हो रहा है।

बदरपुर में सनसनीखेज वारदात, बहन से बात करने पर 17 वर्षीय किशोर की चाकू मारकर हत्या

बदरपुर में सनसनीखेज वारदात, बहन से बात करने पर 17 वर्षीय किशोर की चाकू मारकर हत्या

दक्षिणी दिल्ली के बदरपुर में बहन से बात करने को लेकर हुए विवाद में एक 17 वर्षीय किशोर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस जांच में जुटी है।