ram-mandir-donation-row-congress

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर कांग्रेस का हमला, चंपत राय की गिरफ्तारी की मांग

राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। पार्टी ने चंपत राय की गिरफ्तारी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जवाब मांगने की मांग की है।

By : Local News of India

लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 
शालू कुमारी 

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे और दान से जुड़े कथित चोरी मामले को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। कांग्रेस ने इस मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार को घेरते हुए मंदिर ट्रस्ट से जुड़े पदाधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया है कि मामले की पूरी सच्चाई सामने आनी चाहिए और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी इस मामले पर अपनी स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है।

विवाद के बीच श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय ने कहा है कि वह जांच पूरी होने के बाद आरोपों का जवाब देंगे। उन्होंने एसआईटी की अंतिम रिपोर्ट आने के बाद बिंदुवार जवाब देने की बात कही है।

मामले की जांच के लिए विशेष जांच टीम (SIT) की प्रक्रिया जारी है। पुलिस ने चंपत राय से भी पूछताछ की है, हालांकि जांच से जुड़ी जानकारी को गोपनीय बताया गया है।

इस विवाद के बाद मंदिर ट्रस्ट की कार्यप्रणाली और पारदर्शिता को लेकर भी सवाल उठे हैं। ट्रस्ट की ओर से प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव और बेहतर निगरानी के लिए कदम उठाए जाने की जानकारी सामने आई है।

संबंधित सामग्री

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

बीजेपी संगठन में बदलाव के बाद अब केंद्र की मोदी सरकार में भी बड़े फेरबदल की चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में संभावित कैबिनेट विस्तार और मंत्रालयों में बदलाव को लेकर कई तरह की अटकलें सामने

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से की मुलाकात, भारतीय संसदीय फोरम पर हुई चर्चा

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से की मुलाकात, भारतीय संसदीय फोरम पर हुई चर्चा

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने संसद भवन में रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से मुलाकात कर भारतीय संसदीय फोरम और लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करने पर चर्चा की।

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, SIT से मांगी जांच रिपोर्ट

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, SIT से मांगी जांच रिपोर्ट

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से जांच की जानकारी मांगी है। यूपी, केंद्र और ट्रस्ट को नोटिस जारी कर अगली सुनवाई 20 तारीख को रखी गई है।

अयोध्या चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, संतोष दुबे ने SIT को सौंपे नए दस्तावेज

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा मामले में संतोष दुबे ने SIT को नए दस्तावेज सौंपे हैं। उन्होंने दावा किया कि जांच में बड़े नाम सामने आ सकते हैं।

ईरान की कथित 'हिट लिस्ट' में ट्रंप, नेतन्याहू, मैक्रों और मेलोनी! अखबार में छपी तस्वीरों से मचा हड़कंप

ईरान के एक अखबार में ट्रंप, नेतन्याहू, मैक्रों और मेलोनी समेत कई नेताओं की तस्वीरें प्रकाशित होने के बाद नई बहस छिड़ गई। रिपोर्ट में इन्हें ईरान के कथित दुश्मनों की सूची से जोड़कर देखा जा रहा है।