लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
मुस्कान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सेशेल्स की आधिकारिक यात्रा के दौरान देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन' से सम्मानित किया गया। यह उनके सार्वजनिक जीवन का 34वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है।
सेशेल्स सरकार ने प्रधानमंत्री मोदी को पर्यावरण संरक्षण, समुद्री संसाधनों के संरक्षण और सतत विकास को बढ़ावा देने में उनके नेतृत्व और वैश्विक योगदान के लिए यह सम्मान प्रदान किया।
अपने दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने सेशेल्स के राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। दोनों नेताओं ने आपसी सहयोग, समुद्री सुरक्षा और विकास संबंधी विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री मोदी देश की नेशनल असेंबली को भी संबोधित करेंगे।