nayara-energy-cuts-petrol-diesel-prices-july-2026

नायरा एनर्जी ने पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 सस्ता किया, दो साल बाद बड़ी राहत

नायरा एनर्जी ने पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 प्रति लीटर सस्ता कर दिया। यह दो साल से अधिक समय बाद ईंधन कीमतों में पहली बड़ी कटौती है।

By : Local News of India

नायरा एनर्जी ने देशभर में पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 प्रति लीटर सस्ता कर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी।

लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 
ऋचा बर्नवाल 

नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी निजी ईंधन रिटेलर नायरा एनर्जी ने उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए पेट्रोल के दाम ₹5 प्रति लीटर और डीजल के दाम ₹3 प्रति लीटर घटा दिए हैं। नई कीमतें 1 जुलाई से देशभर में कंपनी के 7,000 से अधिक पेट्रोल पंपों पर लागू हो गई हैं। यह पिछले दो वर्षों से अधिक समय में किसी ईंधन कंपनी द्वारा की गई पहली बड़ी खुदरा मूल्य कटौती मानी जा रही है।

कंपनी का कहना है कि पश्चिम एशिया में तनाव कम होने के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आई है, जिसके चलते यह फैसला लिया गया। हालांकि अलग-अलग राज्यों में वैट और स्थानीय करों के कारण अंतिम खुदरा कीमतों में थोड़ा अंतर हो सकता है।

मार्च 2026 में नायरा एनर्जी ने पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा किया था। अब वैश्विक बाजार में हालात सामान्य होने के बाद कंपनी ने उतनी ही कटौती कर ग्राहकों को राहत दी है। फिलहाल सरकारी तेल कंपनियों—इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम—ने अपनी कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है।

संबंधित सामग्री

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। कर्मचारियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी के बीच दमकल टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले CEO एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्रा अयोध्या पहुंचे। उन्होंने कहा, “राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा का अवसर मिला है।

Dollar vs Rupee Today: डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत, 47 पैसे की जोरदार छलांग; जानिए बड़ी वजह

Dollar vs Rupee Today: डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत, 47 पैसे की जोरदार छलांग; जानिए बड़ी वजह

डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये ने आज जोरदार वापसी की। शुरुआती कारोबार में रुपया 47 पैसे मजबूत होकर 94.26 रुपये प्रति डॉलर तक पहुंच गया।

किरेन रिजिजू और एना ब्रनाबिक की अहम मुलाकात, भारत-सर्बिया संसदीय संबंधों को मजबूत करने पर जोर

किरेन रिजिजू और एना ब्रनाबिक की अहम मुलाकात, भारत-सर्बिया संसदीय संबंधों को मजबूत करने पर जोर

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सर्बियाई नेशनल असेंबली की अध्यक्ष एना ब्रनाबिक से मुलाकात कर भारत-सर्बिया के संसदीय आदान-प्रदान, द्विपक्षीय सहयोग और पारंपरिक मित्रता को मजबूत करने पर चर्चा की

रूस से भारत के ऊर्जा आयात पर सवाल, नीति या असमंजस?

रूस से भारत के ऊर्जा आयात पर सवाल, नीति या असमंजस?

रूस से भारत के ऊर्जा आयात को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि यह स्पष्ट रणनीति का हिस्सा है या नीतिगत असमंजस का परिणाम।