लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
मुस्कान
कंसास। अमेरिका के कंसास राज्य में अचानक आई फ्लैश फ्लड के दौरान एक भारतीय टेक्नीकल प्रोफेशनल की दर्दनाक मौत हो गई। तेज बहाव में उसकी कार बह गई, जिससे यह हादसा हुआ।
ह्यूस्टन स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने 33 वर्षीय युवक की मौत पर शोक व्यक्त किया है और कहा है कि परिवार को हर संभव सहायता प्रदान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, अचानक आई बाढ़ के कारण सड़कें जलमग्न हो गई थीं और कई वाहन पानी के तेज बहाव में फंस गए थे। इसी दौरान यह दुखद हादसा हुआ।
भारतीय समुदाय में इस घटना को लेकर शोक की लहर है, जबकि प्रशासन ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है।