लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
ऋचा बर्नवाल
नई दिल्ली।
India और Japan ने रक्षा क्षेत्र में सहयोग को एक नए स्तर पर पहुंचाते हुए पहली बार डिफेंस को-डेवलपमेंट समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते के तहत दोनों देश मिलकर भारतीय नौसेना के लिए आधुनिक UNICORN (Unified Complex Radio Antenna) मस्त विकसित करेंगे।
यह तकनीक नौसैनिक जहाजों के लिए संचार और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध क्षमताओं को एकीकृत करती है, जिससे जहाजों की निगरानी, रडार और कम्युनिकेशन सिस्टम अधिक प्रभावी और सुरक्षित हो जाते हैं। अधिकारियों के अनुसार, यह समझौता भारत-जापान की रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेगा तथा हिंद-प्रशांत क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा सहयोग को नई दिशा देगा।
समझौते के तहत तकनीकी विकास, डिजाइनिंग और भविष्य में संयुक्त उत्पादन पर भी काम किया जाएगा। इससे भारतीय नौसेना को अत्याधुनिक युद्धपोतों में उन्नत इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम उपलब्ध होंगे।
रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम आत्मनिर्भर रक्षा निर्माण और तकनीकी साझेदारी की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जो भविष्य में और भी संयुक्त परियोजनाओं का मार्ग खोल सकता है।