लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
ऋचा बर्नवाल
यूरोप: यूरोप में भीषण गर्मी ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। फ्रांस, जर्मनी और कई अन्य देशों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं और परिवहन व्यवस्था पर दबाव बढ़ गया है।
तेज गर्मी के कारण जर्मनी में कुछ जगहों पर ट्राम ट्रैक प्रभावित हुए और परिवहन सेवाओं में परेशानी आई। वहीं फ्रांस में भीषण गर्मी से सड़कें पिघलने जैसी घटनाएं सामने आईं। सोशल मीडिया पर गर्मी के असर को दिखाते कई वीडियो भी वायरल हुए हैं।
विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख ने यूरोप को दुनिया का सबसे तेजी से गर्म हो रहा महाद्वीप बताया है। अधिकारियों ने लोगों से गर्मी के दौरान सावधानी बरतने और जरूरत पड़ने पर घरों में रहने की अपील की है।