लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
ऋचा बर्नवाल
जम्मू: जम्मू के पलौरा इलाके में BSF की एक महिला कांस्टेबल अपने आधिकारिक आवास में मृत पाई गई। मृतका की पहचान कांस्टेबल बिष्णु प्रिया रॉय के रूप में हुई है। वह पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी की रहने वाली थीं। अधिकारियों के मुताबिक वह BSF फ्रंटियर हेडक्वार्टर स्थित कमांड अस्पताल में तीन महीने के लैब असिस्टेंट कोर्स की ट्रेनिंग ले रही थीं।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और BSF अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
अधिकारियों का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।