लोकल इंडिया
मुस्कान
नई दिल्ली। आज रात आसमान में खगोलीय प्रेमियों के लिए एक खास नजारा देखने को मिलेगा, जब ‘स्ट्रॉबेरी मून’ दिखाई देगा। इस अद्भुत घटना को बिना किसी दूरबीन के नंगी आंखों से भी देखा जा सकता है, जिससे लोगों में खासा उत्साह है।
हालांकि नाम सुनकर ऐसा लग सकता है कि चांद गुलाबी या स्ट्रॉबेरी जैसा दिखाई देगा, लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं होता। नासा के अनुसार ‘स्ट्रॉबेरी मून’ नाम अमेरिका की अल्गोंक्विन जनजाति की परंपराओं से लिया गया है, जो जून महीने में दिखने वाले पूर्ण चंद्रमा को इस नाम से पुकारती थी।
यह खगोलीय घटना हर साल जून के आसपास दिखाई देती है और इसे देखने के लिए किसी विशेष उपकरण की जरूरत नहीं होती। मौसम साफ रहने पर लोग इस खूबसूरत पूर्णिमा का आनंद आसानी से ले सकते हैं।
खगोल विज्ञान के जानकारों के अनुसार यह रात आकाश प्रेमियों और फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए बेहद खास रहने वाली है, क्योंकि इस दौरान चांद अपनी पूरी चमक के साथ दिखाई देता है।