शिमला में ठंडी हवाओं से तापमान में हल्की गिरावट

हिमाचल में मौसम का मिजाज बदला: ऊंचे इलाकों में बर्फबारी, मनाली-लेह मार्ग जिस्पा से आगे बंद

पश्चिमी विक्षोभ के असर से हिमाचल के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी शुरू हो गई। लाहौल-स्पीति में मनाली-लेह मार्ग जिस्पा से आगे बंद किया गया, कई जगह बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी।

By : Local News of India
हिमाचल में मौसम का मिजाज बदला: ऊंचे इलाकों में बर्फबारी, मनाली-लेह मार्ग जिस्पा से आगे बंद

लाहौल-स्पीति और कुल्लू के ऊंचे पहाड़ी इलाकों में ताजा बर्फबारी के बाद बर्फ से ढकी सड़क और पहाड़।

आकांशा खटाना 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट ली है और ऊंचे पहाड़ी इलाकों में ताजा हिमपात का दौर शुरू हो गया है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से लाहौल-स्पीति, किन्नौर, कुल्लू और चंबा जिलों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रुक-रुक कर बर्फबारी हो रही है। ताजा हिमपात के कारण लाहौल-स्पीति में प्रशासन ने एहतियात के तौर पर मनाली-लेह सड़क को जिस्पा से आगे वाहनों के लिए बंद कर दिया है। प्रशासन का कहना है कि बर्फबारी और फिसलन के कारण सड़क पर आवाजाही फिलहाल सुरक्षित नहीं है।

राजधानी शिमला और आसपास के इलाकों में गुरुवार सुबह से बादल छाए हुए हैं और ठंडी हवाओं के कारण तापमान में हल्की गिरावट महसूस की जा रही है। मौसम विभाग ने राज्य के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई है। विभाग के मुताबिक कुछ स्थानों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ चल सकता है और बिजली कड़कने की भी आशंका है।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार राज्य के कई शहरों में तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया है। शिमला में अधिकतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग 8 डिग्री अधिक है। सुंदरनगर में तापमान 12.6 डिग्री, भुंतर में 13.0 डिग्री और कल्पा में 7.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। धर्मशाला में 11.5 डिग्री और ऊना में 14.4 डिग्री तापमान दर्ज हुआ, जबकि नाहन में 17.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। कुल्लू जिले के मनाली में तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस रहा। कांगड़ा में 16.2 डिग्री और पालमपुर में 16.0 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। मंडी में 13.3 डिग्री, बिलासपुर में 15.5 डिग्री और सोलन में 11.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। जुब्बड़हट्टी में 15.6 डिग्री, कुफरी में 10.5 डिग्री, कुकुमसेरी में 2.0 डिग्री और ताबो में 4.7 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा कसौली में 17.2 डिग्री, पांवटा साहिब में 17.0 डिग्री, सराहन में 9.0 डिग्री और देहरा गोपीपुर में 16.0 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

राज्य के कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक केलांग में 4 मिलीमीटर, कुकुमसेरी में 1.3 मिलीमीटर, जोत में 1 मिलीमीटर और कांगड़ा में 0.3 मिलीमीटर बारिश हुई है, जबकि पालमपुर और धर्मशाला में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई। मौसम विभाग का कहना है कि 13 मार्च को राज्य में मौसम सामान्य और शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि 13 और 14 मार्च को कुछ क्षेत्रों में लू चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद 15 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है तथा इसके असर से मौसम फिर बदल सकता है।

विभाग के अनुसार 15 और 16 मार्च को राज्य के अलग-अलग स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है और इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ चल सकता है। वहीं 17 और 18 मार्च को भी मौसम खराब रहने की संभावना जताई गई है, हालांकि इन दिनों के लिए फिलहाल कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है।

संबंधित सामग्री

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। कर्मचारियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी के बीच दमकल टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते समय शटलकॉक को लेकर हुए मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान 9 साल के मासूम पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

दिल्ली में कॉन्स्टेबल पर पत्नी की हत्या का आरोप, गोली मारकर सड़क पर छोड़ी डेडबॉडी

दिल्ली के पूर्वी जिले में पुलिस कॉन्स्टेबल पर पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है।

18 साल बाद टूटा IPL का सबसे सफल रिश्ता, CSK से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

CSK और स्टीफन फ्लेमिंग का 18 साल पुराना साथ खत्म हो गया है। पांच बार की IPL चैंपियन टीम के कोच रहे फ्लेमिंग ने भावुक संदेश के साथ फ्रेंचाइजी को अलविदा कहा।