haridwar-bahadrabad-bike-fire-accident-2-dead

हरिद्वार में भीषण हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर के बाद बाइक में आग, 2 युवकों की मौत

हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर के बाद बाइक में आग लगने से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस सीसीटीवी के जरिए आरोपी वाहन की तलाश कर रही है।

By : Local News of India
हरिद्वार में भीषण हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर के बाद बाइक में आग, 2 युवकों की मौत

हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र में हादसे के बाद जली हुई बाइक का मलबा और मौके पर जुटी भीड़

गुरप्रीत कालरा 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के बहादराबाद थाना क्षेत्र स्थित अलीपुर गांव में शुक्रवार देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, अलीपुर निवासी राहुल (पुत्र रामवीर) और राजकमल (पुत्र राजेंद्र कुमार) एक ही बाइक पर सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे। गांव से कुछ दूरी पहले ही उनकी बाइक को एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और उसमें तुरंत आग लग गई।

आग लगने के कारण दोनों युवक गंभीर रूप से झुलस गए और घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने जलती हुई बाइक से दोनों के शवों को अलग किया।

घटना की सूचना मिलते ही बहादराबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि आरोपी वाहन चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया है।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है और फरार वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

इस दर्दनाक हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के घरों में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में शोक का माहौल है।

संबंधित सामग्री

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

बीजेपी संगठन में बदलाव के बाद अब केंद्र की मोदी सरकार में भी बड़े फेरबदल की चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में संभावित कैबिनेट विस्तार और मंत्रालयों में बदलाव को लेकर कई तरह की अटकलें सामने

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से की मुलाकात, भारतीय संसदीय फोरम पर हुई चर्चा

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से की मुलाकात, भारतीय संसदीय फोरम पर हुई चर्चा

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने संसद भवन में रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से मुलाकात कर भारतीय संसदीय फोरम और लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करने पर चर्चा की।

दिल्ली में कॉन्स्टेबल पर पत्नी की हत्या का आरोप, गोली मारकर सड़क पर छोड़ी डेडबॉडी

दिल्ली के पूर्वी जिले में पुलिस कॉन्स्टेबल पर पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है।

18 साल बाद टूटा IPL का सबसे सफल रिश्ता, CSK से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

CSK और स्टीफन फ्लेमिंग का 18 साल पुराना साथ खत्म हो गया है। पांच बार की IPL चैंपियन टीम के कोच रहे फ्लेमिंग ने भावुक संदेश के साथ फ्रेंचाइजी को अलविदा कहा।