गुरप्रीत कालरा
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
नई दिल्ली, 31 मार्च। घरेलू सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमतों में हल्की तेजी देखने को मिली, जबकि चांदी के दाम स्थिर बने रहे।
24 कैरेट सोना देश के अधिकांश बाजारों में 1,48,270 से 1,48,420 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच कारोबार कर रहा है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 1,35,910 से 1,36,060 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बनी हुई है।
दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,48,420 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,36,060 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,48,270 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
अहमदाबाद और भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,48,320 रुपये प्रति 10 ग्राम रही, जबकि लखनऊ और जयपुर में यह 1,48,420 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई।
चांदी के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है और दिल्ली सर्राफा बाजार में यह 2,44,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर स्थिर बनी हुई है।
देश के अन्य शहरों जैसे बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में भी सोने की कीमतों में हल्की तेजी दर्ज की गई है, जिससे बाजार में मजबूती का संकेत मिल रहा है।