लिसिका ग्रोवर
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और वैश्विक अनिश्चितताओं के कारण ग्लोबल मार्केट में कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र में लगातार गिरावट के साथ बंद हुए, जहां S&P 500, नैस्डेक और डाउ जॉन्स फ्यूचर्स में कमजोरी दर्ज की गई। यूरोपीय बाजारों में मिला-जुला रुख देखने को मिला, जबकि एशियाई बाजारों में भी अधिकांश सूचकांक लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी में भी गिरावट देखी गई, जिससे भारतीय बाजार पर दबाव बनने की आशंका है। निवेशकों में बढ़ती घबराहट के चलते बिकवाली का दबाव बना हुआ है।