लिसिका ग्रोवर
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
गंगा एक्सप्रेसवे पर टोल के साथ चालान सिस्टम भी पूरी तरह हाईटेक बनाया गया है। टोल प्लाजा के पास बने कंट्रोल रूम से पूरे एक्सप्रेसवे की 24 घंटे निगरानी होगी। यहां लगे हाई-रेजोल्यूशन कैमरे हर वाहन पर नजर रखेंगे। अगर कोई बाइक सवार बिना हेलमेट दिखा, कार चालक बिना सीट बेल्ट मिला या किसी ने स्पीड लिमिट 120 किमी/घंटा से ज्यादा पार की, तो सिस्टम तुरंत उल्लंघन पकड़ लेगा। कंट्रोल रूम कर्मचारी कृष्ण मोहन सिंह के अनुसार मॉनिटरिंग सिस्टम इतना एडवांस है कि सेफ्टी वॉयलेशन होते ही रिकॉर्ड बन जाता है और चालान स्वतः जनरेट होकर सीधे वाहन मालिक के पते पर भेज दिया जाएगा। एक्सप्रेसवे पर हर 30 किलोमीटर पर इमरजेंसी सुविधा और हर 50 किलोमीटर पर फूड प्लाजा, पेट्रोल पंप, EV चार्जिंग और पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है।