सिलीगुड़ी में गिरोह का पर्दाफाश

सिलीगुड़ी में फर्जी पैरामेडिकल संस्थान का भंडाफोड़, दो महिलाओं समेत सात गिरफ्तार

सिलीगुड़ी में पैरामेडिकल कोर्स के नाम पर छात्रों से ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। बिना मान्यता चल रहे संस्थान से दो महिलाओं सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जानिए पूरी खबर..

By : Local News of India
सिलीगुड़ी में फर्जी पैरामेडिकल संस्थान का भंडाफोड़, दो महिलाओं समेत सात गिरफ्तार

फर्जी पैरामेडिकल-नर्सिंग संस्थान का भंडाफोड़, दो महिलाओं समेत सात गिरफ्तार

आकांशा खटाना 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

सिलीगुड़ी और आसपास के इलाकों में पैरामेडिकल और नर्सिंग कोर्स के नाम पर छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले एक बड़े गिरोह का पुलिस ने शनिवार को पर्दाफाश किया है। प्रधान नगर थाना पुलिस ने शहर के एक कथित पैरामेडिकल संस्थान के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बीती रात दो महिलाओं सहित कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया। इस कथित ठगी गिरोह में शामिल होने के आरोप में कौशिक गुहा, नवीन चंद्र बनिक, सुरजीत शर्मा, संजय शर्मा, अभिजीत सूत्रधार, रोधा खाती और रोशी छेत्री को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपित सिलीगुड़ी के विभिन्न वार्डों के अलावा अलीपुरद्वार, मिरिक और कालिम्पोंग के निवासी है।

मामले की शुरुआत तब हुई जब कई छात्र-छात्राओं ने संस्थान के खिलाफ प्रधान नगर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि पैरामेडिकल कोर्स में दाखिले के नाम पर उनसे लाखों रुपये वसूले गए, लेकिन संस्थान के पास कोर्स संचालित करने के लिए कोई वैध सरकारी अनुमति या मान्यता नहीं थी। इतना ही नहीं, संस्थान द्वारा दिए गए प्रमाणपत्र किसी भी सरकारी या निजी नौकरी में मान्य नहीं पाए गए।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मिलन मोड़ स्थित संस्थान पर छापा मारा। जांच में सामने आया कि स्वास्थ्य विभाग या किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड की अनुमति के बिना ही संस्थान धड़ल्ले से संचालित हो रहा था। पुलिस आरोपितों को सिलीगुड़ी अदालत में पेश करने की तैयारी में जुट गई है।

उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले ही सालबाड़ी इलाके में इसी तरह के एक फर्जी संस्थान से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस को प्राथमिक जांच में आशंका है कि सिलीगुड़ी में इस तरह के फर्जी शिक्षण संस्थानों का एक बड़ा नेटवर्क सक्रिय है।

प्रधान नगर थाना पुलिस अब इस बात की गहन जांच कर रही है कि इस ठगी का शिकार कितने छात्र-छात्राएं हुए हैं और क्या इस पूरे मामले में किसी प्रभावशाली व्यक्ति की भी संलिप्तता है या नहीं।

संबंधित सामग्री

14 करोड़ की संपत्ति, सरकारी नौकरी और दो मौतें... जयपुर की आयुषी केस में नया ट्विस्ट

जयपुर में मां की हत्या की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार आयुषी शर्मा के मामले में नया मोड़ आया है। अब उसके पिता की मौत की भी जांच की मांग उठी है।

मटन की जगह चिकन परोसा तो शादी में मचा बवाल, बाराती-घराती के बीच जमकर मारपीट

बिहार के सहरसा में शादी के भोज में मटन की जगह चिकन परोसने को लेकर बाराती और घराती भिड़ गए। मारपीट में कई लोग घायल हुए और पुलिस ने जांच शुरू कर दी।

रोज की दाल-सब्जी से हो गए बोर? लंच में बनाएं उड़द दाल का कुरकुरा मेदु वड़ा

रोज की दाल-सब्जी से हो गए बोर? लंच में बनाएं उड़द दाल का कुरकुरा मेदु वड़ा

अगर रोज की दाल-सब्जी से बोर हो गए हैं तो इस बार लंच में उड़द दाल का कुरकुरा मेदु वड़ा बनाएं। सांभर और नारियल चटनी के साथ इसका स्वाद दोगुना हो जाएगा।

हेमा मालिनी ने फिल्मों से क्यों बनाई दूरी? ड्रीम गर्ल ने बताई इसकी असली वजह

हेमा मालिनी ने खुलासा किया कि उन्होंने फिल्मों से दूरी इसलिए बनाई क्योंकि आज की फिल्मों की कहानियां और उनके लिए मिलने वाले किरदार उन्हें आकर्षित नहीं करते।

महादेव बेटिंग ऐप केस में ED की बड़ी कार्रवाई, ₹940.77 करोड़ की संपत्तियां अटैच

महादेव बेटिंग ऐप केस में ED की बड़ी कार्रवाई, ₹940.77 करोड़ की संपत्तियां अटैच

महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप और स्काईएक्सचेंज से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने कारोबारी विकाश गर्ग और उनसे जुड़ी संस्थाओं की ₹940.77 करोड़ की संपत्तियां अटैच की हैं।